Publish Date: Mon, 10 Jan 2022 (08:43 IST)
Updated Date: Mon, 10 Jan 2022 (08:50 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में 33 वर्षीय एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और रिश्तेदार को मास्क नहीं लगाने के लिए जब 2 पुलिसकर्मियों ने रोका, तब उन्होंने पुलिस के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया और पिस्तौल से 5 गोलियां चलाईं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि कल्याण अधिकारी के तौर पर कार्यरत आदेश पेशे से वकील है और उसे पुलिस ने शनिवार देर रात कर्फ्यू के दौरान, सीमापुरी गोल चक्कर पर कार चलाते हुए देखा और रोकने की कोशिश की।
पुलिस के अनुसार इसके बाद आरोपी ने पुलिसकर्मियों से बहस की और अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से जमीन में 5 गोलियां दागी। पुलिस ने कहा कि आरोपी संभवत: शराब के नशे में था। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है।