Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Corona lockdown : संभल में साइकल से गली-गली गश्त कर रही है पुलिस

Advertiesment
Corona Lockdown
संभल (उत्तरप्रदेश)। जिले में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस हाईटेक रास्तों को छोड़कर पुराने जमाने के हथकंडे अपना गलियों में साइकल से गश्त लगा रही हे। चंदौसी पुलिस का कहना है कि पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज सुनकर तो लोग अपने घरों में भाग जाते हैं लेकिन वैसे दिनभर गलियों में लोग झुंड बनाकर लॉकडाउन का उल्लंघन करते हैं।
चंदौसी के पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने बताया की कोराना वायरस महामारी के बारे में लेागों को जागरूक करने और सख्ती करने के लिए साइकल पर गश्त शुरू की गई है।
पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज सुनकर तो लोग अपने घरों में भाग जाते हैं लेकिन वैसे वे दिनभर गलियों में झुंड बनाकर लॉकडाउन का उल्लंघन करते हैं इसलिए हमने लॉकडाउन तोड़ने वालों को पकड़ने के लिए साइकल से गश्त शुरू की है। (भाषा)  (फ़ाइल चित्र)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona Virus Live Updates : धारावी में कोरोना वायरस के 11 नए मामले




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi