Hanuman Chalisa

Lockdown 4.0 पर PM मोदी का नया मंत्र, जहां चाह, वहां राह

Webdunia
मंगलवार, 12 मई 2020 (22:49 IST)
#AatmanirbharBharat
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात 8 बजे देश को एक बार फिर संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 20 लाख करोड़ रुपए के एक बड़े आर्थिक पैकेज का ऐलान किया। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन का सामना कर रहे देशवासियों को प्रधानमंत्री ने नया मंत्र भी दिया- जहां चाह, वहां राह। उन्होंने इसके लिए कच्छ का उदाहरण दिया।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे पास दुनिया की बेहतरीन प्रतिभाएं हैं। हम सर्वश्रेष्ठ उत्पादन करेंगे। हम अपने सप्लाई चेन को और मजबूत करेंगे। हमने कच्छ भूकंप के वे दिन देखें हैं हर तरफ मलबा-मलबा ही था। ऐसा लगता है कि मानो कच्छ मौत की चादर ओढ़कर सो रहा है। कोई सोच नहीं सकता था कि हालात बदल पाएंगे, लेकिन कच्छ उठ खड़ा हुआ और आगे बढ़ चला। यही हम भारतीयों की संकल्पशक्ति है। हम ठान लें तो कोई राह मुश्किल नहीं। जहां चाह है वहां राह भी है।
 
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि थकना, हारना, टूटना मानव को मंजूर नहीं है। सतर्क रहते हुए और नियमों का पालन करते हुए हमें आगे बढ़ना ही है। आज जब दुनिया संकट में है तब हमें अपना संकल्प और मजबूत करना होगा। हमारा संकल्प इस संकट से भी विराट होगा। साथियो हम पिछली शताब्दी से कह रहे हैं कि 20 सदी भारत की है। 21वीं शताब्दी भारत की हो तो यह सपना पूरा करने हमारी जिम्मेदारी है।
 
पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि नई प्राण शक्ति और नई संकल्पशक्ति को लेकर हमें आगे बढ़ना है। हम भारत को आत्मनिर्भर भारत बना सकते हैं। हम भारत को आत्मनिर्भर बनाकर रहेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई बड़े चेहरों को मिला मौका, सतीश पूनिया राजस्थान से उम्मीदवार

बिखरे सभी बारी-बारी : शिवसेना की तरह कैसे टूटी ममता की TMC, जानिए अंदर की कहानी

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

सभी देखें

नवीनतम

शिक्षा में उत्कृष्टता को मिलेगा सम्मान, योगी सरकार ने शुरू की राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 की प्रक्रिया

PM सूर्यघर योजना में उत्तर प्रदेश ने गाड़ा झंडा, 4 राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर बना सौर ऊर्जा का नंबर-1 राज्य

रूस के तेल उत्पादन में गिरावट, भारत पर क्या होगा असर?

Delhi Malviya Nagar Fire : 2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

HF Deluxe Flex Fuel Price : Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor+ और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

अगला लेख