Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कोरोना काल में जारी रही छात्रों की शिक्षा, पीएम मोदी ने टीचर्स को दी बधाई

Advertiesment
PM Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को शिक्षक दिवस पर शिक्षक समुदाय को बधाई दी और कहा कि यह प्रशंसनीय है कि शिक्षकों ने कैसे नए तरीके खोजे और यह सुनिश्चित किया कि कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के दौरान भी छात्रों की शिक्षा जारी रहे।

मोदी ने ट्वीट किया, 'शिक्षक दिवस पर पूरे शिक्षक जगत को बधाई जिन्होंने हमेशा युवाओं के विचारों को पोषित करने में अहम भूमिका निभाई है।'
 
उन्होंने कहा कि यह प्रशंसनीय है कि शिक्षकों ने कैसे नए तरीके खोजे और यह सुनिश्चित किया कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान भी छात्रों का शैक्षणिक सफर जारी रहे।
 
प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि मैं डॉ. एस राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं और उनकी विशिष्ट विद्वता के साथ ही देश के प्रति योगदान को याद करता हूं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केरल में निपाह संक्रमण से 12 साल बच्चे की मौत, जानिए इस खतरनाक वायरस से जुड़ी खास बातें...