Hanuman Chalisa

पीएम मोदी का बड़ा बयान, गया नहीं है, रूप बदल रहा है कोरोना

Webdunia
रविवार, 10 अप्रैल 2022 (15:32 IST)
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस गया नहीं है और यह बार-बार सामने आ रहा है। साथ ही, उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के खिलाफ सतर्कता बरतना जारी रखने की अपील भी की।

ALSO READ: क्‍या ओमिक्रॉन से अलग है कोरोना वायरस का XE वेरिएंट, कैसे रहें सावधान?
मोदी ने कहा कि किसी को नहीं पता कि ‘बहरूपिया’ कोविड-19 फिर कब सामने आ जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए टीकों की करीब 185 करोड़ खुराक देने का काम लोगों के सहयोग से ही संभव हो पाया।
 
मोदी ने गुजरात के जूनागढ़ जिले में मां उमिया धाम के एक कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए मां उमिया के भक्तों से धरती मां को रासायनिक उर्वरकों के संकट से बचाने के लिए प्राकृतिक खेती के तरीके अपनाने का आग्रह किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस (वैश्विक महामारी) एक बड़ा संकट था और हम यह नहीं कह रहे कि संकट समाप्त हो गया है। यह कुछ देर के लिए भले ही थम गया है, लेकिन हमें नहीं पता कि यह फिर से कब सामने आ जाएगा। यह एक ‘बहरूपिया’ बीमारी है। इसे रोकने के लिए करीब 185 करोड़ खुराक दी गईं, जिसने दुनिया को अचम्भित कर दिया। यह आपके सहयोग से ही संभव हो पाया।
 
उन्होंने कहा कि धरती मां को बचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गुजरात के हर गांव के किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए आगे आना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

सभी देखें

नवीनतम

व्हाइट हाउस का बड़ा बयान, ट्रंप ने कूड़ेदान में फेंका ईरान का 10 बिंदुओं का प्रस्ताव

LIVE: असम, केरलम और पुडुचेरी में मतदान, पीएम मोदी की मतदाताओं से अपील

मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव, सीजफायर की शर्तों पर क्या पाकिस्तान ने किया गुमराह?

Top News : लेबनान पर इजराइली हमले से संकट में सीजफायर, तेल कीमतों में उछाल

ईरान ने फिर बंद किया Strait of Hormuz, लेबनान में 254 मौत के बाद भड़का तनाव, समझौता तोड़ने की धमकी

अगला लेख