Hanuman Chalisa

Covid 19: पाकिस्तान को चीन निर्मित 20 लाख और टीके मिले

Webdunia
बुधवार, 23 जून 2021 (15:09 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान को टीकाकरण अभियान तेज करने की उम्मीद के बीच चीन द्वारा निर्मित कोरोनावायरस रोधी टीकों की 20 लाख और खुराकें मिल गई हैं। पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस (पीआईए) का विशेष विमान पीके-6852 बीजिंग से कोविड-19 रोधी सीनोवैक टीके की 20 लाख खुराक लेकर मंगलवार को इस्लामाबाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। इससे पहले रविवार को चीन से पाकिस्तान को सीनोवैक के 10 लाख 55 हजार टीके मिले थे।

ALSO READ: देश के 4 राज्यों में फैला कोरोना का जानलेवा डेल्टा वैरिएंट, अब तक 40 मामले आए सामने
 
कोरोनावायरस से लड़ने के लिए बनाए नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) के अनुसार कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) एनसीओसी के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय बाजार से टीके खरीदने की प्रक्रिया का नेतृत्व कर रहा है। इन टीकों को देशभर के विभिन्न टीकाकरण केंद्रों में भेजा जाएगा जिसके लिए पहले ही बंदोबस्त कर लिए गए हैं।

एनसीओसी ने कहा कि इस खेप के मिलने के बाद देशभर में रोज लगाए जाने वाले टीकों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस बीच राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि देश में बुधवार को कोरोनावायरस के 930 नए मरीज सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 9,50,768 हो गए। 39 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 22,073 हो गई।

 
पाकिस्तान के स्वास्थ्य प्राधिकारियों ने चीन द्वारा दान दिए गए करीब 10 लाख सीनोफार्म टीकों के साथ देशव्यापी टीकाकरण अभियान मार्च में शुरू किया था। सबसे पहले बुजुर्ग और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया। शुरुआत में 30 साल या उससे अधिक आयु वाले लोगों के लिए सीमित टीके थे। अब 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए टीके उपलब्ध हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ अग्निकांड : मरने वालों की संख्या 15 पहुंची, 4 अधिकारी सस्पेंड, CM योगी ने 5-5 लाख रुपए मुआवजे और SIT जांच का किया ऐलान

CM मोहन यादव की समीक्षा बैठक, स्वतंत्रता दिवस पर उपलब्धियां बताएंगे प्रभारी मंत्री

UCC पर आगे बढ़ी मोहन यादव सरकार, कमेटी ने आम नागरिकों, धर्मगुरुओं और राजनीतिक दलों से मांगी राय

कांग्रेस ने चिंटू चौकसे को इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पद हटाया, सोनिला मिमरोट को मिली जिम्मेदारी

WhatsApp के नए प्रमुख बने CRED के संस्थापक कुणाल शाह, Meta ने किया बड़ा नेतृत्व परिवर्तन

अगला लेख