dharma sangrah

राहतभरी खबर : बोकारो से 30,000 लीटर ऑक्सीजन लेकर लखनऊ पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस

Webdunia
शनिवार, 24 अप्रैल 2021 (09:36 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में ऑक्सीजन की कमी से परेशान कोरोना मरीजों के लिए आज की सुबह राहत की सांस  रेलवे की ऑक्सीजन एक्सप्रेस शनिवार की सुबह करीब 6.30 बजे लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंची। शुक्रवार की दोपहर बोकारो से रवाना हुई ऑक्सीजन एक्सप्रेस 30,000 लीटर तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन लेकर लखनऊ आई है।

ALSO READ: पॉजिटिव स्टोरी : संकट में सांस दे रहा है बिहार का ऑक्सीजन मैन, 1000 से ज्यादा कोरोना मरीजों के लिए बना मसीहा
अपर मुख्‍य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने बताया कि ऑक्सीजन एक्सप्रेस मेडिकल ऑक्सीजन के दो टैंकर लेकर सुबह साढ़े छह बजे लखनऊ पहुंची। प्रत्येक टैंकर 15,000 लीटर क्षमता का है। बोकारो से ऑक्सीजन एक्सप्रेस तीन टैंकर ऑक्सीजन लेकर रवाना हुई थी जिसमें से एक टैंकर वाराणसी में उतारा गया।
 
अवस्थी ने कहा कि इस ऑक्सीजन से लखनऊ की आधी मांग आज पूरी हो जाएगी और मरीजों को राहत मिलेगी। शनिवार को रेलवे की दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस सुबह 5.30 बजे लखनऊ से बोकारो के लिए चार खाली टैंकरों के साथ रवाना हुई। 

ALSO READ: Special Report : 'ऑक्सीजन' निगल गई 25 की जान, क्या हादसे से खुलेंगी जिम्मेदारों की आंखें...
उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए राज्य सरकार कई मोर्चे पर कार्य रही है। बुधवार को रेलवे ने कहा था कि राज्य सरकार से अनुरोध मिलने के बाद वह उत्तर प्रदेश में अपनी दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाएगा। 
 
उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को 'ऑक्सीजन मॉनिटरिंग सिस्‍टम फॉर यूपी' नामक डिजिटल  प्लेटफार्म का उद्घाटन किया था। प्रदेश के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में कोविड-19 के वर्तमान संकट काल में उत्पन्न हुई ऑक्सीजन की समस्या से निपटने के लिए यह प्लेटफार्म तैयार किया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड छात्र आंदोलन : 14वें दिन राहुल गांधी की एंट्री, बोले 'एजुकेशन सिस्टम कोलैप्स हो चुका है'

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

Stock Market : शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 455 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

यूपी में 30 लाख लोगों की आजीविका का साधन बना हथकरघा-पावरलूम : CM योगी

जन-विश्वास अभियान में एक्शन में सीएम डॉ. मोहन यादव, CMHO, तहसीलदार सहित तीन को किया सस्पेंड

अगला लेख