Hanuman Chalisa

ओडिशा में Corona के 11498 नए मामले, 25 और लोगों की मौत

Webdunia
गुरुवार, 20 मई 2021 (14:16 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा में 1 दिन में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 11498 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,55,899 हो गई। वहीं 25 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 2,403 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से जिन 25 लोगों की मौत हुई उनमें से खुर्दा और कालाहांडी के चार-चार लोग, अंगुल में तीन, गंजम, रायगढ़ और सुंदरगढ़ के दो-दो लोग थे। वहीं बालोसार, बरगढ़, बलांगिर, बौद्ध, कटक, ढेंकनाल और पुरी में एक-एक व्यक्ति की मौत संक्रमण से हुई।

आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में सामने आए कोविड-19 के 11,498 नए मामलों में से सबसे अधिक 1,497 मामले खुर्दा में सामने आए। इसके बाद कटक में 1,107, अंगुल में 867, सुंदरगढ़ में 703 और बालासोर में 524 नए मामले सामने आए।
ALSO READ: Coronavirus महामारी के दौर के 10 सबक, आपने नहीं सीखे क्या?
उन्होंने बताया कि नए मामलों में से 6,439 मामले पृथकवास केन्द्रों में और अन्य 5,059 मामले संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में सामने आए। अधिकारी ने बताया कि ओडिशा में अभी 1,06,812 लोगों का कोरोनावायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। बुधवार को 10,036 और मरीजों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या 5,46,631 हो गई।
ALSO READ: केंद्र सरकार की चेतावनी, 98 प्रतिशत आबादी अभी भी आ सकती है Coronavirus की चपेट में
राज्य में अभी तक 1.11 करोड़ नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। राज्य में इस बीच, ओडिशा के मानवाधिकार आयोग (ओएचआरसी) ने ऑक्सीजन सिलेंडर और कोविड-19 की दवाइयों की कालाबाजारी के संबंध में राज्य सरकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

आयोग ने मुख्य सचिव अैर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को मामले में की गई कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट सौंपने को भी कहा है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांग्रेस और TMC में डील फाइनल! सोनिया गांधी ने दिए 2 प्रस्ताव, क्या बोलीं ममता बनर्जी

Ola, Ather, TVS, Hero, Bajaj में से कौनसा EV आपके लिए बेस्ट, TOP 10 स्कूटर

'दिल बहलाने को ग़ालिब...' पीएम मोदी के रिकॉर्ड पर भड़की कांग्रेस; नेहरू से तुलना वाली तस्वीर शेयर कर लगाया गंभीर आरोप

इंटरनेट पर फिर छाया 'Melodi' का जादू! पीएम मोदी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर इटली की पीएम मेलोनी ने खास अंदाज में दी बधाई

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), क्या यह सचमुच ‘मोदी-शाह का मास्टर स्ट्रोक’ है?

सभी देखें

नवीनतम

ओमान तट पर वाणिज्यिक पोत पर हमला, 3 भारतीय लापता, भारत ने की कड़ी निंदा

TMC के 19 बागी लोकसभा सांसदों में शत्रुघ्न सिन्हा-यूसुफ पठान, क्या ममता की करीबी सायोनी घोष भी है इसमें शामिल

योगी सरकार में यूपी की बिजली व्यवस्था में बड़ा बदलाव, रिकॉर्ड आपूर्ति और उत्पादन से उपभोक्ताओं को मिली राहत

अयोध्या को मिली नई पहचान, लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर 20 करोड़ की लागत से बने भव्य प्रवेश द्वार

CM योगी का PM मोदी को पत्र, बोले- आपके नेतृत्व में आस्था और अर्थव्यवस्था का संगम बना उत्तर प्रदेश

अगला लेख