Covid 19: विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11.56 करोड़ के पार, 25.69 लाख से अधिक लोगों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 5 मार्च 2021 (12:57 IST)
वॉशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/ नई दिल्ली। विश्वभर में कोरोनावायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमितों की संख्या 11.56 करोड़ से अधिक हो गई है और अब तक इस महामारी से 25.69 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 करोड़ 56 लाख 16 हजार से अधिक हो गई है जबकि 25 लाख 69 हजार से अधिक लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।
ALSO READ: कोरोना की 'नई लहर' : कितनी हकीकत, कितना फसाना?
वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना का कहर जारी है तथा यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2 करोड़ 88 लाख 25 हजार से अधिक हो गई है जबकि 5.20 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 11 लाख 73 हजार से अधिक हो गई है, हालांकि यहां 1 करोड़ 8 लाख 39 हजार 894 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं, वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1 लाख 57 हजार 548 हो गया है। 1 करोड़ से अधिक कोरोना मामलों की संख्या वाले 3 देशों में शामिल ब्राजील में अब तक 1 करोड़ 7 लाख 93 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 2.60 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
अमेरिका, भारत और ब्राजील के बाद कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देशों में शामिल रूस में कोरोना से 42.41 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 86,368 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42.13 लाख से अधिक हो गई है और 1,24,259 लोगों की मौत हुई है। फ्रांस में 38 लाख 95 हजार 430 लोग संक्रमित हुए हैं और 87,695 मरीजों की मौत हुई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 31.42 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 70,501 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में संक्रमितों की संख्या 29.99 लाख से अधिक हो गई है और 98,974 लोगों की मौत हो चुकी है।
ALSO READ: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगवाई कोरोना की कोविशील्ड वैक्सीन
तुर्की में कोरोना से अब तक 27.46 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 28,839 लोगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 24.84 लाख से अधिक हो गई है और 71,554 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में कोरोना से अब तक 22.66 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 60,189 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोरोना से 21.33 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 52,644 लोगों की जान जा चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 21.12 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 1,88,866 लोगों की मौत हो चुकी है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

Pakistani Spy Arrest : देश से गद्दारी कर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश से 12 लोगों की गिरफ्तारी

लोकमाता देवी अहिल्या हैं नारी सशक्तीकरण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुशासन की मिसाल : मोहन यादव

Weather Update : बेंगलुरु में रातभर हुई भारी बारिश, जलभराव से यातायात बाधित, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

पति से भरण-पोषण की हकदार नहीं है यह महिला, उच्च न्यायालय ने दिया यह अहम फैसला

पूर्व भाजपा सांसद उदय सिंह बने जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष, प्रशांत किशोर ने किया ऐलान

अगला लेख