Hanuman Chalisa

बड़ा फैसला, अब सेना में भी वर्क फ्रॉम होम

Webdunia
शनिवार, 21 मार्च 2020 (10:22 IST)
नई दिल्ली। देश-दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और अब इससे कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं है। इसके खतरे को देखते हुए अब भारतीय सेना ने भी 'वर्क फ्रॉम होम' का नियम लागू कर दिया है। अब भारतीय सेना के जवान और अधिकारी एक हफ्ते के लिए घर से ही काम करेंगे। एक हफ्ते के बाद बाद बाकी बचे अधिकारियों को भी क्वारंटाइन पर भेजा जाएगा।
ALSO READ: Corona virus: कई बड़ी कंपनियों में शुरू हुआ ‘वर्क फ्रॉम होम’ का कॉन्‍सेप्‍ट
ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि अगर कोरोना वायरस ने देश में पैर पसार लिए तो सेना को भी इसके खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ सकता है, जैसा कि चीन और इटली की सेनाएं कर रही हैं। यह सारी कवायद सेना मुख्यालय में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
 
खुद थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने कल शुक्रवार को वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक की और कोरोना वायरस से लड़ने के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा कर सेना मुख्यालय को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किया।
 
35 प्रतिशत सैन्य अधिकारियों और 50 प्रतिशत जेसीओ और जवानों को 23 मार्च 1 हफ्ते के लिए छुट्टी पर भेज दिया गया है। ये सभी अधिकारी और जवान 31 तक घर पर ही क्वारंटाइन रहेंगे।
 
कोरोना वायरस को फैलने से बचाने के लिए जो-जो भी अधिकारी और जवान छुट्टी पर हैं, उन सभी की छुट्टियां भी 15 अप्रैल तक बढ़ा दी गई हैं तथा अगले आदेश तक सेना के सभी अधिकारियों, यूनिट्स और रेजीमेंट्स के मूवमेंट पर रोक लगा दी गई है। सैन्य अधिकारियों की नई पोस्टिंग भी रोक दी गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

नवीनतम

ओमान के पास भारतीयों से भरे जहाज पर हमला, 10 सुरक्षित, 1 अब भी लापता, भारत ने क्या कहा

Kashmir Cloudburst : अनंतनाग में बादल फटने से मची तबाही, घरों में घुसा पानी; फसलें और सेब के बाग बर्बाद

CM Yogi Adityanath : आयुष विश्वविद्यालय में नए छात्रावासों का उद्घाटन, महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में हुआ नामकरण

Monsoon Alert : 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, 70 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने अपनी चेतावनी में क्या कहा

Gujarat : अमित शाह एक दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर, 'मिशन फाइव मिलियन ट्री' अभियान का करेंगे शुभारंभ

अगला लेख