Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में आज से हटेगा नाइट कर्फ्यू, शिवराज की अपील होली और रंगपंचमी में लापरवाही नहीं बरतें

विकास सिंह
मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022 (16:25 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के लगातार कम होते मामलों के बाद सरकार ने नाइट कर्फ्यू हटाने का फैसला कर लिया है। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में नाइट कर्फ्यू हटाने का फैसला किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता से कोरोना को लेकर लापरवाही नहीं बरतने और मास्क और कोविड एप्रोप्रियट व्यवहार का पालन करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने लोगों से होली, रंगपंचमी और अन्य त्योहारों में लापरवाही न बरतने की अपील भी की है।
 
गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है। प्रदेश में कोरोना की पॉज़िटिविटी रेट 1 प्रतिशत से भी कम हो चुकी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर अब 0.86 फीसदी है। वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 521 नए केस आए हैं‌ जबकि 1,244 लोग ठीक हुए हैं। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना रिकवरी रेट 97.40% है।
 
 
कोरोना में मामले कम होने और पॉजिटिविटी रेट कम होने के बाद सरकार ने आज रात से नाइट कर्फ्यू प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है। कोरोना को लेकर अब तक प्रदेश में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया जा रहा था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी के साथ कांवड़ियों पर विधायक गुलाम मोहम्मद ने बरसाए फूल, UP में सियासत गरमाई, AIMIM ने उठाए सवाल

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने कार पर किया पथराव, भाजपा और पुलिस पर लगा यह आरोप

भोपाल में CM मोहन यादव ने निकाली तिरंगा यात्रा, बारिश में भी सैकड़ों युवाओं ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा

UPI पर होने वाले अधिकांश ट्रांजैक्शन रहेंगे फ्री, किन पर लगेगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

Air India Flight : फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट के डोप टेस्ट पर एयर इंडिया ने कहा- रिपोर्ट नहीं मिली, टिप्पणी की स्थिति में नहीं

अगला लेख