Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Coronavirus Update : दुनियाभर में कोरोना से 58.81 लाख से ज्‍यादा की मौत, 42.30 करोड़ लोग हुए संक्रमित

Advertiesment
coronavirus
वॉशिंगटन। वैश्विक कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी का प्रकोप जारी है और इस महामारी के संक्रमण से अभी तक पूरी दुनिया में 58.81 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 42.30 करोड़ लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से प्रभावित हो चुके हैं।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के कोरोनावायरस रिसोर्स सेंटर की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 42,30,62,224 हो गई है और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 58,81,387 हो गया हैं। वहीं अब तक 10.34 अरब से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामलों के साथ अमेरिका शीर्ष पर है, जहां इस महामारी से अभी तक 7.84 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 9,35,057 लोग काल के गाल में समा चुके हैं। देश में अब तक 54.80 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।

भारत इस महामारी के संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर है, देश के कोरोना सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,28,22,473 हो गई है। वहीं इस दौरान मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,11,903 हो गया है। वहीं अब तक 1.75 अरब से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

कोरोना संक्रमण के मामले में ब्रिटेन तीसरे स्थान पर है, जहां अभी तक करीब 1.87 करोड़ से ज्यादा लोग इस महामारी से प्रभावित हो चुके हैं, जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,61,074 तक पहुंच गया है। वहीं अब तक 14.08 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।
webdunia

संक्रमण के मामले में ब्राजील चौथे स्थान पर आ गया है। देश में कोरोनावायरस की जद में अभी तक 2.81 करोड़ से अधिक लोग आ चुके हैं और यह वायरस अभी तक 6,44,195 लोगों की जान ले चुका है। वहीं अब तक 38.41 करोड़ से ज्यादा कोरोना टीकाकरण हो चुका है।

फ्रांस संक्रमण के मामले में पांचवें पायदान पर है। देश में अभी तक अभी तक करीब 2.23 करोड़ से ज्यादा लोग इस जानलेवा वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और महामारी से अब तक 1,37,595 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक 14.13 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

रूस ने कोरोना संक्रमण के मामले में तुर्की को पीछे छोड़ दिया है और यह छठे पायदान पर पहुंच गया है, देश में इस महामारी से 1.49 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और अब तक 3,37,860 लोग जान गंवा चुके हैं। मृतकों के मामले में रूस चौथे स्थान पर है। वहीं अब तक 16.08 करोड़ से ज्यादा कोरोना की डोज लगाई जा चुकी है।

जर्मनी में वैश्विक महामारी से अभी तक 1.36 करोड़ से ज्यादा लोगों के प्रभावित होने से यह सातवें पायदान पर है। देश में मृतकों का आंकड़ा 1,21,280 तक पहुंच गया है। वहीं अब तक 16.89 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

तुर्की कोरोना संक्रमण के मामले में आठवें पायदान पर खिसक गया है। जहां अभी तक करीब 1.34 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और इस महामारी से 92,188 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं अब तक 14.47 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

इटली में संक्रमितों की कुल संख्या 1.24 करोड़ के पार पहुंच गई है और यह नौवें स्थान पर है। देश में मृतकों का आंकड़ा 1,52,848 तक पहुंच गया है। वहीं अब तक 13.30 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

स्पेन संक्रमितों के मामले में दसवें पायदान पर है जहां इस महामारी से अभी तक 1.08 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 97,998 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा हैं। वहीं अब तक 9.53 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में 15 लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमण की जद में आ चुके हैं और इस महामारी से वहां 30009 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अब तक 20.55 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आतंकवाद, हिजाब, ‘खालिस्तान’ और ‘यूपी-बिहार के भैया’, क्या ये मुद्दे चुनाव में काम करेंगे?




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi