Hanuman Chalisa

गुजरात के 4 शहरों में 31 मार्च तक नाइट कर्फ्यू, 2 घंटे बढ़ाया समय

Webdunia
मंगलवार, 16 मार्च 2021 (16:00 IST)
अहमदाबाद। कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर काबू पाने के लिए गुजरात सरकार ने मंगलवार को 4 बड़े शहरों में रात का कर्फ्यू दो घंटे के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया।
 
एक सरकारी बयान में बताया गया है कि अहमदाबाद, वड़ोदरा, सूरत और राजकोट में अब रात के दस बजे से लेकर सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगा रहेगा। पहले रात बारह बजे से सुबह छह बजे तक का कर्फ्यू लगाया गया था।
 
बयान के अनुसार मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की अगुवाई में कोरोना वायरस कार्यबल ने मंगलवार को अपनी कोर समिति की बैठक में यह निर्णय लिया।
 
सरकार ने कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर रात के दस बजे से लेकर सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। यह पाबंदी 31 मार्च तक प्रभाव में रहेगी।
 
गुजरात क्रिक्रेट एसोसिएशन (जीसीए) ने सोमवार को कहा था कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बिना दर्शकों के ही भारत एवं इंगलैंड के बीच अगले तीन टी 20 मैच खेले जायेंगे।
 
सोमवार को अहमदाबाद नगर निगम ने सोमवार को आठ वार्डों में होटल, रेस्तरां, मॉल आदि से रात दस बजे तक अपना कामकाज बंद कर लेने को कहा था। गुजरात में सोमवार को कोविड-19 के 890 नये मरीज सामने आने से राज्य में इस महामारी के मामले बढ़कर 2,79,097 हो गए। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: मुंबई में हाईटाइड की चेतावनी, मुंबई पुणे के बीच यातायात ठप

नया रक्षा बैंक क्यों बनाना चाहता है नाटो का सदस्य कनाडा

मुंबई में बारिश का तांडव: मानखुर्द में इमारत गिरने से 6 की मौत, स्कूल बंद

Top News 6 July: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, मुंबई पानी-पानी, मानखुर्द में इमारत गिरी

अयोध्‍या चढ़ावा विवाद को लेकर सोमवार को होगी ट्रस्‍ट की बैठक, ट्रस्टी चंपत राय समेत कई अहम मुद्दों पर होगा फैसला

अगला लेख