biodatamaker

दिल्ली को मिली ऑक्सीजन की नई खेप, अस्पतालों ने ली राहत की सांस

Webdunia
बुधवार, 21 अप्रैल 2021 (10:35 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के कुछ बड़े सरकारी और निजी अस्पतालों को बुधवार सुबह ऑक्सीजन की नई खेप मिल गई है। अधिकारियों के मुताबिक समय रहते ऑक्सीजन की आपूर्ति होने से बड़ा संकट टल गया। सूत्रों ने कहा कि गंगाराम अस्पताल को निजी विक्रेताओं से तड़के 3 बजे से पहले 5,000 घनमीटर की ऑक्सीजन की आपूर्ति हुई। यह भंडार बुधवार दोपहर तक चलेगा। अन्य कंपनी से ऑक्सीजन की आपूर्ति की प्रतीक्षा की जा रही है।

ALSO READ: कोरोना से जूझ रहे राज्यों को रोजाना 700 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहा रिलायंस, 70 हजार मरीजों की बचेगी जान
 
गुरु तेग बहादुर अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि एक कंपनी से भेजा गया ऑक्सीजन का ट्रक देर रात 1.30 बजे उनके पास पहुंचा। लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि एक विक्रेता से भेजा गया ऑक्सीजन का ट्रक तड़के 3 बजे अस्पताल पहुंचा।

ALSO READ: कोरोनाः क्या ऑक्सीजन एक्सप्रेस से सुलझेगा सप्लाई का संकट
 
आंबेडकर अस्पताल को सुबह 5 बजे ऑक्सीजन की ताजा आपूर्ति हुई। अधिकारियों का कहना है कि यह आपूर्ति 24 घंटे तक चलेगी। दिल्ली में मंगलवार को कोरोनावायरस के रिकॉर्ड 28,395 मामले सामने आए और 277 लोगों की मौत के बाद महामारी की भयावह होती स्थिति सामने आई है, वहीं संक्रमण की दर 32.82 प्रतिशत हो गई और शहर में ऑक्सीजन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।



मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाथ जोड़कर मंगलवार को केंद्र से दिल्ली में ऑक्सीजन की आपूर्ति करने की अपील की थी और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर बुधवार सुबह तक ऑक्सीजन की नए सिरे से आपूर्ति नहीं की गई तो शहर में हाहाकार मच जाएगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: भोपाल में भारी बारिश से स्कूलों में घुटनों तक पानी, मंगलवार को छुट्टी

संसद में गतिरोध खत्म नहीं, अमित शाह के बयान के ऑफर पर भी नहीं बनी बात, कांग्रेस बोली- तीन मांगों पर समझौता नहीं

Colombia Earthquake : कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, कम से कम 47 लोगों की मौत, इक्वाडोर और पनामा तक महसूस हुए झटके

कांवड़ की जगह हाथ में 'तेजस' का हैंडल, बीटेक छात्र ने बनाया अनोखा इलेक्ट्रिक वाहन, वीडियो वायरल

Jantar Mantar गोलीकांड के दावे पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- कोई गोली नहीं चली, जनता को गुमराह कर रहे

अगला लेख