कोरोना से लड़ाई में मोर्चा संभाल रहे हैं नौसेना के जंगी जहाज

Webdunia
गुरुवार, 6 मई 2021 (20:05 IST)
मुंबई। भारतीय नौसेना के जंगी जहाज भी भारत में जारी कोरोनावायरस (Coronavirus) की लड़ाई में अहम भूमिका निभा रहे हैं। 
 
भारतीय नौसेना की विज्ञप्ति के मुताबिक आईएनएस कोच्चि, आईएनएस तबर और आईएनएस त्रिकंड समुद्र सेतु अभियान के तहत लिक्विट ऑक्सीजन और अन्य मेडिकल उपकरण लेकर मुंबई की ओर बढ़ रहे हैं। आईएनएस कोच्चि और आईएनएस तबर कुवैत से जबकि आईएनएस त्रिकंड दोहा से 6 मई को रवाना हो चुके हैं। इनमें 20 टन वाले 7 (कुल 140 टन) लिक्विड ऑक्सीजन वाले टैंक और 1400 ऑक्सीजन सिलेंडर लोड हैं। 
आईएनएस कोलकाता और आईएनएस ऐरावत पहले ही कुवैत और सिंगापुर से रवाना हो चुके हैं। ये जहाज 4000 ऑक्सीजन सिलेंडर, 2 20 मीट्रिक टन वाले ऑक्सीजन फील्ड कंटेनर और 8 ऑक्सीजन टैंक लेकर आ रहे हैं। आईएनएन तलवार 5 मई को 54 टन लिक्विड ऑक्सीजन टैंक के साथ 5 मई को मेंगलोर (कर्नाटक) पहुंच चुका है। इसके अलावा नौसेना ने मेडिकल स्टाफ भी अहमदाबाद पहुंचाया है। इनमें डॉक्टर्स, नर्सिंग अधिकारी एवं चिकित्सा सहायक शामिल हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सुहागरात मना रहे थे दूल्हा-दुल्हन, सुबह मिली दोनों की लाश, परिवार में मचा हड़कंप

Ranya Rao : कोर्ट में रो पड़ीं एक्ट्रेस रान्या राव, मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप, कहा- DRI अधिकारियों ने दीं गालियां

महाकुंभ में स्नान के लिए उपयुक्त था गंगा जल, सरकार ने लोकसभा में कहा

रंग बेचने वाले मुस्‍लिमों को रंग लग जाए तो बुरा नहीं मानना चाहिए, बिहार के भाजपा विधायक के बयान पर रार

राज ठाकरे ने उड़ाया संगम स्नान करने वालों का मजाक, कहा- मैंने तो गंगा जल को छुआ भी नहीं

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: PM मोदी मॉरीशस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित, पहले भारतीय बने

पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक करने की कहानी, Train के सुरंग में पहुंचते ही धमाका, फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

भारत में भी हो चुकी है Train Hijack की घटनाएं, 300-400 माओवादियों ने किया था ट्रेन पर कब्जा

पहलवान दे सकते हैं WFI का निलंबन रद्द करने के फैसले को चुनौती, दिल्ली हाई कोर्ट ने दी व्यवस्था

भारत के वो 13 शहर जहां आपका दम घुट जाएगा, कैपिटल में दिल्‍ली सबसे जहरीला, 2024 की इस रिपोर्ट में खुलासा

अगला लेख
More