जयपुर में महंत के खिलाफ 4 महिलाओं ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, दर्ज करवाया मामला

Webdunia
गुरुवार, 6 मई 2021 (19:43 IST)
जयपुर। जयपुर के भांकरोटा थाना क्षेत्र में 4 महिलाओं ने आश्रम के एक महंत के खिलाफ उनसे आश्रम में दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी

थानाधिकारी ने बताया कि एक ही परिवार की तीन पीड़ित महिलाओं ने आश्रम के महंथ शैलेन्द्र मेहता के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज करवाया जबकि एक अन्य महिला ने बुधवार को मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिलाएं आश्रम में सत्संग और अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए जाया करती थी।

उन्होंने बताया कि पीड़िताओं ने बताया कि वे और उनके परिजन कई सालों से आश्रम जाया करते थे। उन्होंने कहा कि सेवा के नाम पर वे कुछ दिन आश्रम में रूका करती थीं, उसी दौरान आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म किया।

अधिकारी ने बताया कि मामला उस समय उजागर हुआ जब एक पीड़ित महिला ने अपने पति को उसकी छोटी बेटी को तपस्वी आश्रम में ले जाने से रोक दिया था। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला ने आरोपी द्वारा उसके साथ किए गए कारनामों का खुलासा किया।

आरोपी बाबा ने दो अन्य महिलाओं के साथ भी ऐसा ही कृत्य किया था। पीड़ित महिला के परिजनों ने साहस दिखाते हुए आरोपी बाबा के खिलाफ मामला दर्ज करवाने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अभी तक इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aurangzeb को लेकर मुनव्वर राणा के बेटे तबरेज राणा का बयान, तो हिन्दू बचते ही नहीं

RSS नेता भैयाजी जोशी के बयान के बाद मुंबई में भड़का मराठी विवाद, BJP आई बचाव में

Ultraviolette Tesseract e-scooter : फ्यूचर टेक्नोलॉजी के साथ आया सस्ता इलेकिट्रक स्कूटर, सिर्फ 999 रुपए...

Supreme Court ने बताया ED की शक्तियों से जुड़े फैसले पर कब होगी सुनवाई

चीन ने ठोकी ताल, ट्रम्प के टैरिफ पर दी खुली जंग की चुनौती, कहा- हर मोर्चे पर तैयार

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर से ठंड का प्रकोप, दक्षिण में गर्मी के तेवर हुए तेज

क्या है त्रिभाषा फॉर्मूला, तमिलनाडु vs केंद्र में क्यों छिड़ी भाषा पर जंग

LIVE: टैरिफ पर ट्रंप का बड़ा फैसला, 2 अप्रैल तक मैक्सिको और कनाडा को राहत

शिवसेना MLA ने एनसीपी सांसद को कहा औरंगजेब, क्या है मामले का रायगढ़ कनेक्शन?

सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव को बताया बउआ, बोले- जो भी दिया जाता है उसे पढ़ते हैं

अगला लेख
More