Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश सरकार ने लॉकडाउन खोलने के लिए लोगों से मांगे सुझाव

विकास सिंह
मंगलवार, 12 मई 2020 (23:10 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ने लॉकडाउन खोलने के संबंध में लोगों से सुझाव मांगे हैं। एमपी मायगव (mp.mygov.in) पोर्टल पर उद्योग, कृषि, सार्वजनिक परिवहन, वित्तीय संस्थाएं, राष्ट्रीय उद्यान, खेल एवं मनोरंजन स्थल सहित अन्य क्षेत्र से संबंधित अपने सुझाव दे सकते हैं।
 
लॉकडाउन के स्वरूप को लेकर लोग 13 मई की शाम 4 बजे तक अपने सुझाव दे सकते हैं, जिसमें उन्हें अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला एवं व्यवसाय दर्ज करना होगा। लॉकडाउन को लेकर सुझाव देने की शब्द सीमा 200 शब्द हैं। गौरतलब है कि लॉकडाउन-4 को लेकर पीएम मोदी ने राज्यों से प्रस्ताव मांगे है।

इसे लेकर मध्यप्रदेश में भी विचार-विमर्श जिले से लेकर राजधानी तक किया जा रहा है। सभी मंत्री अपने प्रभार के संभागों के जिलों के प्रमुख नागरिकों, प्रमुख राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, इंजीनियर्स, चिकित्सकों, मीडिया प्रतिनिधियों आदि से चर्चा कर सुझाव प्राप्त करेंगे।

राज्य स्तर पर गठित सलाहकार समिति, जिलों के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप और विभिन्न संगठनों से प्राप्त सुझाव संकलित कर केंद्र सरकार को भेजे जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी आदित्यनाथ ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, स्वस्थ-समृद्ध UP के लिए की प्रार्थना

राष्ट्र, आज समान नागरिक संहिता का महत्व समझ रहा, बोले डॉ. मोहन यादव, डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार

गुजरात विधानसभा का मानसून सत्र सितंबर में, 'ज़मीन टुकड़ा अधिनियम' सहित कई महत्वपूर्ण विधेयक होंगे पेश

'राहुल गांधी प्रदर्शनकारियों को PM आवास क्यों ले जा रहे थे?' CJP प्रदर्शन के बीच कंगना रनौत का बड़ा हमला

हिंदुस्तान कमाल है, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे और पूरे भारत ने Zomato-Swiggy के ज़रिए छात्रों तक सिर्फ खाना नहीं, हौसला भी पहुंचाया, सलाम है आपको!

अगला लेख