ramcharitmanas
✕

देश में सामने आए 52 हजार से ज्यादा कोरोना मामले, 18 लाख से ज्यादा संक्रमित

Webdunia
मंगलवार, 4 अगस्त 2020 (11:31 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस संक्रमण के 52,050 नए मरीज सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 18,55,745 हो गई। इसके साथ ही मंगलवार तक 12 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। मंगलवार सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 803 लोगों की मौत हुई जिससे मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 38,938 हो गया।
ALSO READ: WHO की नई चेतावनी- जरूरी नहीं कि एक वैक्सीन से खत्म हो जाए कोरोना, लड़नी होगी लंबी लड़ाई
देश में अब तक 12,30,509 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 5,86,298 मरीजों का इलाज चल रहा है। आंकड़ों के अनुसार मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 66.31 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 2.10 फीसदी है। कुल संक्रमितों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। मंगलवार लगातार 6ठा दिन है, जब संक्रमण के मामले 50,000 से ज्यादा आए हैं।
ALSO READ: आम से खास को संक्रमित करता कोरोना
वैज्ञानिक और आईसीएमआर के मीडिया समन्वयक डॉक्टर लोकेश शर्मा ने बताया कि 2 अगस्त तक 2,08,64,750 नमूनों की जांच हुई है जिनमें से 6,61,892 नमूनों की जांच सोमवार को हुई। 1 दिन में अब तक जांच की यह सर्वाधिक संख्या है।
 
शर्मा ने कहा कि जुलाई में प्रतिदिन औसतन 3,39,744 जांच के साथ महीनेभर में 1,05,32,074 जांच की गई, जो कि अब तक 1 महीने में हुई जांच के हिसाब से सबसे ज्यादा है। देश में सरकारी क्षेत्र में 917 और निजी क्षेत्र में 439 जांच लैब हैं, जहां कोविड-19 की जांच हो रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी के बालाघाट दौरे की इनसाइड स्टोरी, आखिरी क्यों आदिवासी बच्चों की मौत पर गर्माई मध्यप्रदेश की सियासत?

Flydubai Hero: हजारों फीट नीचे गिर रहे प्लेन को संभाला, इजरायली पीएम बोले- यानिव 'ग्लोबल मेडल ऑफ ऑनर' के हकदार

उज्जैन में मस्जिद हादसे में कोई जनहानि नहीं, सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी: उज्जैन कलेक्टर

नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

कैसी है 180 जिंदगियां बचाने वाले जांबाज पायलट स्मित मच्छार की हालत, पीएम मोदी ने परिवार से की बात

अगला लेख