Hanuman Chalisa

कोरोनावायरस Live Updates : भोपाल में 10 दिन बाद खुले बाजार, गृहमंत्री ने कहा- जनता के हवाले छोड़ा, बरतें सावधानी

Webdunia
मंगलवार, 4 अगस्त 2020 (12:10 IST)
जिनेवा/ नई दिल्ली। कोरोनावायरस ने दुनियाभर में हाहाकार मचा रखा है। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1.84 करोड़ के पार पहुंच गया है। भारत, अमेरिका और ब्राजील में कोरोना मामलों की संख्या और मौत के आंकड़े सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में दुनियाभर में 1.99 लाख नए मामले सामने आए, जबकि 4,366 लोगों की मौत हुई। अब तक 1 करोड़ 84 लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले आ चुके हैं जबकि 6 लाख 96 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इस बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 1 करोड़ 16 लाख के पार पहुंच गया है। दुनियाभर में अभी भी 60 लाख एक्टिव केस हैं और इनका इलाज जारी है। भारत में अब तक करीब 18.55 लाख लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से करीब 39 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। 12,30,000 से भी अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोनावायरस से जुड़ी हर जानकारी-


01:52 PM, 4th Aug
ओडिशा में कोविड-19 से 9 लोगों की मौत के बाद मंगलवार को मृतकों की कुल संख्या 216 हो गई। संक्रमण के 1,384 नए मरीज सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 37,681 हो गई।

01:50 PM, 4th Aug
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की रिपोर्ट में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित न होने की पुष्टि हुई है,  लेकिन उनके परिवार के 2 सदस्य हालांकि कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

12:45 PM, 4th Aug
भोपाल में 10 दिन के लॉकडाउन के बाद आज बाज़ार फिर से खुले। अनलॉक पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान- अब हमने जनता के हवाले सब छोड़ दिया है वह सावधानी बरतें.. सरकार ऑक्सीजन वेंटिलेटर और दवाई फ्री दे रही है।

11:15 AM, 4th Aug
सेंट लुई कार्डिनल्स के 7 खिलाड़ी और स्टाफ के 6 सदस्य कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद मेजर लीग बेसबॉल (एमएलबी) ने डेटरॉयट में टीम की चार मैचों की श्रृंखला स्थगित कर दी है।

10:27 AM, 4th Aug
भारत में पिछले 24 घंटे में सामने आए 52,050 नए मामले। 803 लोगों की मौत। भारत में 5,86,298 एक्टिव मामलों के साथ कुल कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 18,55,746 हुई जिसमें 12,30,510 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित और 38,938 मौतें शामिल हैं।

08:24 AM, 4th Aug
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष सिद्धारमैया कोरोनावायरस से संक्रमित। ट्‍वीट कर दी जानकारी।

08:24 AM, 4th Aug
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सोमवार को चेताया कि वैक्सीन की मजबूत दावेदारी के बावजूद कोविड-19 का प्रभावकारी इलाज का रास्ता अभी दूर है। WHO प्रमुख टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने कहा कि स्थिति अभी सामान्य होने में काफी समय लगेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

'अगर बेटी दोषी है तो उसे भी सबसे कड़ी सजा मिले', केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया गोयल के माता-पिता का बड़ा बयान

LIVE: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सभी 8 आरोपी गिरफ्तार

वेनेजुएला में भूकंप से 235 मौतें; भारत ने भेजी मदद, Starlink ने फ्री इंटरनेट का किया ऐलान

योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला संबल, प्रयागराज सबसे आगे

Asteroid 1997 NC1 : पृथ्वी के करीब से गुजरेगा विशाल एस्टेरॉयड, क्या होगी रफ्तार, जानें कितना सुरक्षित?

अगला लेख