ramcharitmanas

मोदी ने की Covid 19 की स्थिति पर उद्धव ठाकरे से बात

Webdunia
शनिवार, 8 मई 2021 (14:07 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात कर राज्य में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। पिछले कुछ दिनों से प्रधानमंत्री हर दिन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर वहां की कोविड-19 की स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

ALSO READ: कोरोना के मद्देनजर FTII छात्रों ने की ऑनलाइन कक्षाएं निलंबित करने की मांग
 
उन्होंने शुक्रवार को मणिपुर, त्रिपुरा और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से बात की थी जबकि उससे पहले उन्होंने आंध्रप्रदेश, ओडिशा, झारखंड और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों से बात कर इन राज्यों में कोविड-19 की ताजा स्थिति पर चर्चा की थी। प्रधानमंत्री जम्मू एवं कश्मीर के साथ ही पुडुचेरी के उपराज्यपालों से भी बात कर स्थिति की समीक्षा कर चुके हैं।

 
देश में 1 दिन में कोविड-19 से रिकॉर्ड 4,187 मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,38,270 पर पहुंच गई है जबकि 4,01,078 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले शनिवार को बढ़कर 2,18,92,676 हो गए हैं। मौत के नए मामलों में सर्वाधिक 898 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। देश में अब तक हुई कुल 2,38,270 मौतों में से 74,413 महाराष्ट्र में हुई हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख