Hanuman Chalisa

पलायन की पीड़ा, सैकड़ों किलोमीटर गर्भवती पत्नी और बच्ची को खींचकर लाया...

कीर्ति राजेश चौरसिया
बुधवार, 13 मई 2020 (14:32 IST)
कोरोना (Corona) काल में कई ऐसे मार्मिक दृश्य सामने आ रहे हैं, जो देखने वालों को भी दुखी कर रहे हैं। ऐसा ही एक दृश्य बालाघाट जिले से लगी महाराष्ट्र की सीमा पर नजर आया, जहां एक युवक अपनी गर्भवती पत्नी और बच्ची को हाथ से बनी गाड़ी से खींचकर ले जा रहा था। 
 
हैदराबाद में राजू घोरमारे को जब काम मिलना बंद हो गया तो वापसी के लिए उसने कई लोगों से गुहार लगाई, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। अन्तत: एक मजबूर पति और पिता राजू घोरमारे ने पैदल ही घर जाने का फैसला कर लिया। बेटी के पैरों में चप्पल तक नहीं थी। कुछ दूर तक तो अपनी दो साल की बेटी को गोद में उठाकर चलता रहा, जबकि गर्भवती पत्नी धनवंती सामान उठाकर चल रही थी। लेकिन, यह 10-15 किमी सफर नहीं था, बल्कि 500 किलोमीटर से भी ज्यादा का था। 
 
फिर राजू ने जुगाड़ से हाथगाड़ी बनाई और उसे खींचते हुए 500 किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी का सफर 17 दिन में पैदल तय किया। 
 
बालाघाट जिले की रजेगांव सीमा पर जब यह परिवार पहुंचा तो पुलिसवालों के कलेजे भी हिल गए। उन्होंने बच्ची को बिस्किट खिलाए और चप्पल लाकर दी। सबकी जांच कराई और एक निजी गाड़ी का बंदोबस्त किया और उसे गांव तक भेजा।
 
लांजी के एसडीओपी नितेश भार्गव ने बताया कि हमें बालाघाट की सीमा पर एक मजदूर राजू घोरमारे मिला जो अपनी पत्नी धनवंती और 2 साल की बेटी अनुरागिनी के साथ हैदराबाद से पैदल आ रहा था। वह दोनों को हाथ की बनी गाड़ी से खींचकर यहां तक लाया था। भार्गव ने बताया कि हमने बच्ची को बिस्किट दिए और फिर उसे चप्पल लाकर दी। फिर निजी वाहन से उसे उसके गांव कुंडेमोहगांव भेजा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

कोटा में राहुल गांधी बोले- शिक्षा प्रणाली बच्चों पर डालती है दबाव, युवाओं को सिर्फ 5 करियर विकल्प क्यों दिखाए जाते हैं?

डायट के 3,346 पदों का स्थायीकरण, शिक्षा सुधारों को स्थायी आधार दे रही योगी सरकार

राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता व हरियाली में यूपी के परिषदीय विद्यालयों का परचम

योगी सरकार का व्यापारियों को उपहार, मेरठ में 800 करोड़ से बनेगा ज्वेलरी पार्क

मोदी फरिश्ते की तरह, लेकिन किलर भी, ऐसा क्यों बोले डोनाल्ड ट्रंप

अगला लेख