ramcharitmanas

Lockdown में फंसे प्रवासी श्रमिक टैक्‍सी और ऑटो रिक्शा से रवाना हो रहे अपने राज्य

Webdunia
सोमवार, 11 मई 2020 (17:16 IST)
मुंबई। लॉकडाउन के बीच प्रवासी श्रमिकों के लिए 'मुंबई ड्रीम्स' का सपना टूटता जा रहा है और उनमें से टैक्सी और ऑटो रिक्शा चलाने वाले कई लोग अपने वाहनों से अपने घरों को लौट रहे हैं। टैक्सी और ऑटो रिक्शा चालकों के यूनियन के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यूनियन ने बताया कि ‘काली-पीली’ टैक्सियों और ऑटो में क्रमश: एक हजार और 5 हजार लोग महानगर छोड़ रहे हैं। मुंबई-आगरा राजमार्ग पर एक साइकल चालक ने बताया कि उसने ट्रकों, ऑटो रिक्शों और मोटरसाइकलों से प्रवासी श्रमिकों को मध्य और उत्तर भारत के अपने घरों की ओर जाते देखा है।

यूनियन के अधिकारियों ने कहा कि कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 के कारण जारी लॉकडाउन की बढ़ती संभावना को देखते हुए कई ऑटो और टैक्सी चालक अपनी काली-पीली टैक्सी और ऑटो रिक्शा में अपने घरों को लौट रहे हैं।

मुंबई टैक्सीमेन्स यूनियन के एएल क्वाड्रोस ने कहा कि काली-पीली टैक्सी में एक हजार से अधिक लोगों और पांच हजार से अधिक ऑटो रिक्शा ने मुंबई महानगर क्षेत्र को छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि करीब 45 हजार काली-पीली टैक्सियां हैं और मुंबई महानगर में करीब पांच लाख ऑटो रिक्शे हैं।

कुद्रोस ने कहा, करीब दो महीने तक लॉकडाउन के कारण कैब चालकों और ऑटो चालकों के पास कोई धन नहीं बचा है। इसलिए यहां भूखे मरने के बजाए वे अपने गृह स्थानों की तरफ जाने को तवज्जो दे रहे हैं।संगठन के अधिकारियों के मुताबिक कैब और ऑटो रिक्शा चालक 20 से 50 के समूह में मुंबई क्षेत्र से बाहर जा रहे हैं और वे उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और झारखंड की तरफ रवाना हो रहे हैं जबकि कुछ कैब चालक कर्नाटक भी जा रहे हैं।

स्वाभिमान टैक्सी-रिक्शा संघ के नेता केके तिवारी ने बताया, लॉकडाउन में एक और विस्तार के बाद और प्रवासियों के प्रतिबंध में ढील देने के बाद ऑटो चालक पिछले महीने से अपने गृह स्थानों की ओर जाने लगे हैं।मुंबई ऑटो रिक्शा यूनियन के नेता शशांक राव ने कहा कि चूंकि बस और ट्रक चालक बहुत ज्यादा भाड़ा मांग रहे थे, इसलिए चालक अपने वाहनों से ही घरों को लौट रहे हैं।

राव ने बताया, अपने सामान पैक कर कुछ चालक अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे हैं जबकि कई चालक अन्य चालकों एवं दोस्तों के साथ रवाना हो रहे हैं।संगठन के नेताओं के मुताबिक टैक्सी और ऑटो चालक पुलिस की तरफ से जारी ई-पास के बगैर ही यात्रा कर रहे हैं क्योंकि वे इसे समय एवं धन की बर्बादी मानते हैं।

आरटीओ अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन अस्थाई पास हासिल कर ऑटो एवं टैक्सी चालक यात्रा कर रहे हैं, जो कुछ महीने के लिए वैध होता है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

नवीनतम

'इस्लामिक नाटो' का आगाज! जानिए कैसे पाकिस्तान समेत तीन मुल्कों की डील ने बढ़ाई भारत की टेंशन

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

UPI MDR Charges Controversy: UPI लेनदेन शुल्क में 'ट्रंप कनेक्शन' की क्यों हो रही चर्चा?

भारी बारिश से गुरुग्राम बना जलग्राम, दिल्ली में जलभराव से जगह-जगह जाम

महिला आरक्षण पर राहुल गांधी का रिजिजू को जवाब, बोले- 2023 का कानून बिना शर्त लागू करें

अगला लेख