Hanuman Chalisa

कोरोना संक्रमितों की संख्या 3000 पार, ओडिशा में सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मास्क अनिवार्य

Webdunia
मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 (14:37 IST)
Mask returns in Odisha : ओडिशा सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3000 के पार चले जाने के बाद सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। राज्य में एक्टिव मरीजों संख्या 3,086 है और पिछले 24 घंटे में 181 मरीज संक्रमण मुक्त हुए।
 
मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारियों सहित सभी हितधारकों को लिखे पत्र में, स्वास्थ्य निदेशालय ने कहा कि देश और राज्य दोनों में कोविड-19 मामलों के वृद्धि के मद्देनजर कोविड अनुकूल व्यवहार के तौर पर सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।
 
जनस्वास्थ्य निदेशक निरंजन मिश्रा ने कहा कि यह आदेश ड्यूटी के दौरान सभी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं, सभी अधिकारियों और बैठकों में उपस्थित अन्य लोगों पर लागू होगा।
 
गौरतलब है कि इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने कहा था, कि यदि आप सर्दी, खांसी, बुखार और गले में खराश जैसे लक्षणों का अनुभव करते हैं, तो आपको खुद को अलग कर लेना चाहिए और कोविड-19 जांच के लिए जाना चाहिए। जब भी आप बाहर जाएं तो फेस मास्क ठीक से पहनें, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और खुद को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए हाथों की समय समय पर सफाई करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LPG को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 5Kg वाले सिलेंडर की बढ़ाई आपूर्ति, किसे मिलेगा फायदा, जानिए क्‍या हैं नियम?

होर्मुज संकट पर बौखलाए ट्रंप, ईरान को दी खुली धमकी, बोले- सबकुछ तबाह कर देंगे, तेल पर करेंगे कब्जा

PM मोदी ने बंगाल में फूंका चुनावी बिगुल, कूचबिहार में TMC पर साधा निशाना, बोले- अत्याचारों का लिया जाएगा हिसाब

US rescues pilot in Iran : हॉलीवुड एक्शन मूवी स्टाइल में अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू, ईरान में चला खतरनाक ऑपरेशन, पढ़िए पूरी कहानी

IAF के लिए 1000 किलोग्राम बम बनाने की तैयारी, तबाही मचा देगा DRDO का ‘गौरव’

सभी देखें

नवीनतम

Hormuz Strait : ईरान का 'अस्थायी युद्धविराम' से इनकार, ट्रंप ने दी नई डेडलाइन, लेबनान में इजरायली हमलों से भारी तबाही

चारधाम यात्रा को सुगम, सुखद और सुरक्षित बनाना राज्य सरकार का लक्ष्य : पर्यटन मंत्री

सुरक्षा में बड़ी चूक, दिल्ली विधानसभा में घुसी अज्ञात कार, बैरियर तोड़कर बाहर भी निकली

भाजपा स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश, UCC और वन नेशन-वन इलेक्शन पर जोर

क्या थम जाएगा ईरान-अमेरिका युद्ध? होर्मुज खोलने वाले ‘इस्लामाबाद अकॉर्ड’ पर टिकी दुनिया की नजर

अगला लेख