suvichar

Corona काल में शादी, अकेले साइकिल से गया और ब्याह लाया दुल्हन

Webdunia
शुक्रवार, 1 मई 2020 (15:02 IST)
हमीरपुर। प्रशासन से इजाजत नहीं मिलने के बाद भी 23 साल के एक युवक ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी दुल्हन को ब्याहने साइकिल से ही उसके घर पहुंच गया।

पौथिया गांव के कल्कू प्रजापति की शादी 25 अप्रैल को निर्धारित थी और वह प्रशासन से अंतिम समय तक इजाजत का इंतजार करता रहा लेकिन जब इजाजत नहीं मिली तो उसने अकेले साइकिल से महोबा जिले के पुनिया गांव में अपनी दुल्हन के घर जाने का फैसला कर लिया।

10वीं कक्षा पास किसान कल्कू ने बताया कि स्थानीय पुलिस से शादी करने की इजाजत नहीं मिली। तब मैने अकेले ही साइकिल से वहां पहुंचने का फैसला कर लिया। लड़की के घरवालों ने शादी के कार्ड छपवा लिए थे और शादी की सारी तैयारियां कर चुके थे।'

कल्कू ने बताया 'मेरे पास मोटरसाइकिल है लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। इसलिए सुबह सुबह जीन्स टी शर्ट पहन कर मुंह पर कपड़ा बांध कर रवाना हो गया। शादी गांव के मंदिर में हुई।' शादी के बाद जो फोटो आई उसमें दूल्हा दुल्हन चेहरे को पूरी तरह से ढके नजर आएं। शादी की कुछ आवश्यक रस्में ही अदा की गईं। अब यह नवविवाहित जोड़ा लॉकडाउन हटने का इंतजार कर रहा है ताकि बाकी कार्यक्रम कर गांव वालों को एक शानदार दावत दी जा सके।

शादी के बाद कल्कू अपनी पत्नी को साइकिल पर बिठा कर गांव वापस आए। कल्कू ने बताया कि मुझे लौटने में साइकिल चलाने में परेशानी तो हो रही थी लेकिन शादी की खुशी में किसी तरह घर पहुंच गया। मेरे पैरों में बहुत दर्द था जिसे दूर करने के लिए मुझे दर्द की दवा लेनी पड़ी।'

उनसे पूछा गया कि उन्होंने लॉकडाउन हटने का इंतजार क्यों नही किया तो कल्कू ने बताया कि हमारे घर में मां की तबियत खराब थी और वह खाना नहीं बना सकती थीं। इसके अलावा यह भी नहीं मालूम था कि यह लॉकडाउन कब तक चलेगा।

कल्कू के पिता छोटे लाल प्रजापति ने बताया कि शादी चार से पांच माह पहले ही तय हो चुकी थी। लड़की के परिवार वाले शादी करने को कह रहे थे इसलिये कल्कू चला गया शादी करने। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

Meta CEO Mark Zuckerberg ने भारत से मांगी माफी, 5-6 घंटे तक Facebook से हटाया गया था PM Modi का वीडियो

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

CJP प्रोस्टेट पर बोले CJI- युवाओं की बात सुननी चाहिए, हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

No Insurance, No Fuel प्रोजेक्ट क्या है, सुप्रीम कोर्ट क्यों करना चाहता है लागू और आप पर कैसे पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

SpaceX Rocket Moon Crash : 8,700 Kmph की रफ्तार से चांद से टकराया SpaceX रॉकेट का हिस्सा, वैज्ञानिकों ने टेलीस्कोप से रखी नजर, देखें Video

Sheikh Hasina Return : शेख हसीना ने किया ऐलान- दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी, बोलीं- गिरफ्तारी या मौत का भी डर नहीं, भारत ने कार्यक्रम से क्यों बनाई दूरी

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

Weather Alert : कैसा रहेगा कल का मौसम, 5 अगस्त को कहां होगी बारिश, IMD ने किन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

अगला लेख