suvichar
✕

कोरोना के खिलाफ जंग : CM उद्धव ठाकरे से देवेन्द्र फडणवीस ने की यह मांग

Webdunia
सोमवार, 20 अप्रैल 2020 (00:08 IST)
मुंबई। भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बिना लक्षण वाले कोरोना वायरस के मरीजों की भी जांच जारी रखने की मांग की। फडणवीस ने इस श्रेणी में 63 प्रतिशत लोगों के होने का हवाला देते हुए इनकी जांच रोके जाने के फैसले को लेकर सवाल उठाया। 
 
विधानसभा में विपक्ष के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने ठाकरे को पत्र लिखकर प्रकोप से निपटने को लेकर राज्य की कार्यशैली पर चिंता जाहिर की।
 
उन्होंने कहा कि इस तथ्य के बावजूद कि कोविड-19 के 63 प्रतिशत मरीजों में लक्षण नहीं दिखाई देते, बीएमसी ने 15 अप्रैल को बिना लक्षण वाले लोगों की जांच रोकने का फैसला किया है। '
फडणवीस ने कहा कि अस्पताल में भर्ती 79 प्रतिशत लोगों में कोई लक्षण दिखाई नहीं दिए। बिना लक्षण वाले लोगों की जांच नहीं किया जाना बेहद खतरनाक हो सकता है। आईसीएमआर के दिशा-निर्देश बताते हैं कि अति संवेदनशील समूह में आने वाले लोगों की जांच की जानी चाहिए, चाहे उनमें लक्षण दिखाई दे रहे हों अथवा नहीं। 
 
पालघर से 24 संदिग्ध भागे : महाराष्ट्र के पालघर जिले में बीते दो दिन में कोरोना वायरस के कम से कम 24 संदिग्ध रोगी सरकार द्वारा संचालित एक अस्पताल से भाग गए हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। कासा में उप जिला अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए एक डॉक्टर के संपर्क में आने के बाद 187 लोगों को पृथक कर दिया गया था। इन लोगों के नमूने जांच के लिये भेजे जा चुके हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
 
कासा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस के 19 संदिग्ध रोगी शुक्रवार को जबकि पांच मरीज शनिवार को अस्पताल से भाग गए। उनकी तलाश की जा रही है। हालांकि, अभी इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख