Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र में Corona विस्‍फोट, 850 नए मामले आए सामने, 4 मरीजों की मौत

Webdunia
रविवार, 23 अप्रैल 2023 (00:16 IST)
मुंबई। Coronavirus in Maharashtra : महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 850 नए मामले सामने आए, जबकि संक्रमण से 4 और मरीजों की मौत हो गई।नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,61,349 हो गई, जबकि मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,48,502 हो गई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. तानाजी सावंत ने कहा कि सार्स-कोव-2 वायरस के मौजूदा एक्सबीबी.1.16 स्वरूप को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन में कहा है कि नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,61,349 हो गई, जबकि संक्रमण से चार लोगों के दम तोड़ने के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,48,502 हो गई है।

इससे पहले, शुक्रवार को राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण के 993 नए मामले सामने आए थे, जबकि पांच और लोगों की मौत हो गई थी। बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में 648 मरीजों के ठीक होने से संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 80,06,680 हो चुकी है। वर्तमान में राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6,167 है।

स्वास्थ्य मंत्री सावंत ने XBB.1.16 वैरिएंट को लेकर दिया यह बयान : महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. तानाजी सावंत ने शनिवार को कहा कि सार्स-कोव-2 वायरस के मौजूदा एक्सबीबी.1.16 स्वरूप को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है और नागरिकों को संक्रमण के बढ़ते मामलों से घबराना नहीं चाहिए। मंत्री ने कहा कि वर्तमान लहर 15 मई तक स्थानिक अवस्था में आ जाएगी, जिससे अगले महीने से मामलों में गिरावट दिखने लगेगी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, एक्सबीबी.1.16 सार्स-कोव-2 वायरस के ओमीक्रॉन स्वरूप का उपस्वरूप है, जिसके कारण राज्य में मामले बढ़ रहे हैं। अब तक इस उपस्वरूप के कुल 681 मामले सामने आए हैं, जबकि पांच लोगों की इससे मौत हुई है।

सावंत ठाणे में 900 बिस्तरों वाले नए जिला सरकारी सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल के ‘भूमि पूजन’ समारोह में बोल रहे थे, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया।
Edited By : Chetan Gour (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर अमेरिकी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल तेज

PM मोदी-ट्रंप बैठक का असर, अंतिम चरण में पहुंचा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

PM Modi in Paris : पेरिस में बोले PM मोदी - 12 साल में दोगुनी हुई भारत की GDP, एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी की संख्या में भी बड़ा इजाफा

EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल शिकायतों के निस्तारण में पश्चिमांचल डिस्कॉम की बड़ी उपलब्धि, 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत

अगला लेख