Hanuman Chalisa
✕

मध्यप्रदेश में कोरोना के 2317 नए मामले, एक मरीज की मौत

Webdunia
सोमवार, 10 जनवरी 2022 (23:26 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोनावायरस कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 संक्रमण के 2317 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,03,643 हो गई। जिसमें राजधानी भोपाल के 562 और इंदौर जिले के सबसे ज्‍यादा 948 नए मामले शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो जाने से अब तक कुल 10,538 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 8,599 उपचाराधीन मरीज हैं और पिछले 24 घंटों में 559 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 7,84,506 लोग मात दे चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में सोमवार को 3,09,067 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 10,59,37,812 खुराक दी जा चुकी हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व

भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड का आरोपी आगरा से गिरफ्तार, कस्टडी से भगाने की कोशिश मे शॉर्ट एनकाउंटर, 50 हजार का था ईनाम

'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा: सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए GSRTC की नई एसी विस्टाडोम बस सेवा की शुरुआत

अगला लेख