sawan somwar

महाराष्ट्र में Coronavirus के 6686 नए मामले, 158 मरीजों की मौत

Webdunia
शनिवार, 14 अगस्त 2021 (00:04 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) के 6,686 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद कुल मामले 63,82,076 हो गए हैं जबकि 158 और संक्रमितों के दम तोड़ने के बाद मृतकों का आंकड़ा 1,34,730 पहुंच गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को राज्य में 6,388 नए मामले आए थे और 208 संक्रमितों की मौत हुई थी। उन्होंने बताया कि आज 5,861 मरीजों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 61,80,871 हो गई है। अधिकारी के मुताबिक, राज्य में 3,70,890 लोग घर में पृथक-वास में हैं और 2,675 लोग सरकारी पृथक केंद्रों में हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 63,004 रह गई है। गुरुवार शाम से 2,18,740 नमूनों की जांच की गई है। अब तक कुल 5,05,45,552 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। गौरतलब है कि धुले, नंदुरबार, भंडारा, गोंदिया और चंद्रपुर जिलों तथा मालेगांव, चंद्रपुर, अमरावती, परभणी और भिवंडी-निजामपुर नगर निकाय क्षेत्रों में आज कोरोनावायरस का कोई नया मामला नहीं मिला।

सतारा जिले में सबसे ज्यादा 1,020 संक्रमित मिले हैं, जिसके बाद अहमदनगर में 1,019 मरीज मिले हैं। राज्य के आठ प्रशासनिक क्षेत्रों में से पुणे क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2,986 नए मामले मिले हैं। इसके बाद कोल्हापुर क्षेत्र में कोविड-19 से 1,476 पीड़ितों की पुष्टि हुई। नासिक क्षेत्र में 1,143, मुंबई क्षेत्र में 770, लातूर क्षेत्र में 231, औरंगाबाद क्षेत्र में 40, अकोला क्षेत्र में 26 और नागपुर क्षेत्र में 14 नए मामले दर्ज किए गए।
ALSO READ: Coronavirus की तीसरी लहर को लेकर बड़ी खबर, Vaccination के बाद बनी हर्ड इम्यूनिटी भी Delta Variant पर नाकाम
सबसे ज्यादा 69 मौतें पुणे क्षेत्र में हुई हैं। इसके बाद कोल्हापुर क्षेत्र में 35 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। मुंबई क्षेत्र में 25 मरीजों की मृत्यु हुई है। मुंबई में 284 नए मामले मिले हैं और चार की मौत हुई है। वहीं पुणे शहर में 274 नए मरीजों की पुष्टि हुई है और तीन संक्रमितों ने दम तोड़ा है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

नवीनतम

Anna Hazare : अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के बॉम्बे अस्पताल के ICU में भर्ती

PM मोदी की दो टूक, पुतिन से बोले- युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे ले जाता है, SCO से इतर मिले नेता, फिर दिखी कार डिप्लोमेसी

Yogi Adityanath की Zero Tolerance Policy : अंकित बालियान हत्याकांड, गाने के विवाद से गैंगवार तक कैसे पहुंची कहानी? DGP ने खोला दोनों शूटर्स का पूरा राज

'विजिट माय स्टेट’ के तहत यूपी में 'जेन-जी' बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर

कागजों में भगाए बंदर! राजस्थान संपर्क पोर्टल पर समस्या का 'फर्जी समाधान'

अगला लेख