Festival Posters

महाराष्ट्र में Corona के 20295 नए मामले, 31964 हुए ठीक, 443 लोगों की हुई मौत

Webdunia
शनिवार, 29 मई 2021 (23:27 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) के 20,295 नए मामले सामने आए और 443 मौतें हुईं, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 57,13,215 हो गए और मृतकों की संख्या बढ़कर 94,030 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने कहा कि 31,964 रोगियों को दिन में अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे महाराष्ट्र में ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 53,39,838 हो गई।
ALSO READ: खुशखबर, Coronavirus के खात्मे के लिए 2 दवाओं की खोज, साइडइफेक्ट भी कम
महाराष्ट्र में अब उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,76,573 रह गई है। 2,58,799 नई जांच के साथ, महाराष्ट्र में अब तक जांच की गई नमूनों की संख्या बढ़कर 3,46,08,985 हो गई। विभाग ने कहा कि मुंबई में कोविड-19 के 1,038 नए मामले सामने आए और 25 मौतें हुईं, जिससे शहर में संक्रमण के मामले बढ़कर 7,03,560 हो गए और मरने वालों की संख्या 14,775 हो गई।

उत्तर प्रदेश में Corona के 2287 नए मामले, 157 लोगों की मौत : उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 2287 नए मामले आए और 157 मरीजों की मौत हो गई। राज्य सरकार द्वारा शनिवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक नए मामलों के साथ मृतकों की संख्या 20,208 हो गई है। वहीं अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 16,88,152 हो गई है।

पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण से कुशीनगर में 15, लखनऊ और मेरठ में 11-11 लोगों की मौत हो गई।बुलेटिन के मुताबिक बुलंदशहर में 153, सहारनपुर में 146, गौतम बुद्ध नगर में 127 मुजफ्फरनगर में 119 और लखनऊ में 106 नए मामले सामने आए हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, देश में पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति, 13 साल से कोमा में है ये शख्‍स

कहानी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के ख़ात्मे की

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी वालों का भरेगी पेट

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, डीलर कर रहा परेशान? कहां करें शिकायत, ये हैं भारत गैस, इंडेन, HP के helpline numbers

न्यूक्लियर वॉर की आशंका से खाड़ी देशों में हड़कंप, घर वापसी की होड़, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों की लंबी कतारें

सभी देखें

नवीनतम

कोलकाता में पीएम मोदी का बड़ा आरोप, रैली में आने वालों को TMC ने कहा 'चोर'

6 महीने बाद क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक हुए रिहा, केंद्र ने NSA के तहत हिरासत रद्द की

असम में पीएम मोदी ने बताया, कांग्रेस क्यों कर रही है देश को बदनाम?

योग का वैश्विक केंद्र बनेगी देवभूमि, 38वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में बोले सीएम धामी

मौसम का बड़ा बदलाव: 18 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, कई शहरों में 40°C के करीब पहुंचा तापमान

अगला लेख