Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र में Corona के 21273 नए मामले आए, 425 मरीजों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 28 मई 2021 (00:25 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 21273 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 56,72,180 हो गए, जबकि 425 मरीजों की मौत होने से राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 92,225 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के मुताबिक 425 मौत के मामलों में से 267 मौत पिछले 48 घंटे के दौरान हुई हैं जबकि 158 मौत के मामले पिछले सप्ताह आए थे। इसके अलावा मृतकों की संख्या में 459 का और इजाफा हुआ है। ये आंकड़े विभिन्न नगर पालिकाओं और जिलों की ओर से जारी किए जाने के बाद जोड़े गए हैं यानी मौत के आंकड़े में बुधवार के मुकाबले कुल 884 का इजाफा हुआ है।

विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 34,370 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 52,76,203 हो गई। इस बीच, गुजरात में गुरुवार को कोविड-19 के 2,869 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या आठ लाख के आंकड़े को पार कर 8,00,866 हो गई।
ALSO READ: खुशखबर, Coronavirus के खात्मे के लिए 2 दवाओं की खोज, साइडइफेक्ट भी कम
गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 33 और मरीजों की मौत होने से राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 9,734 हो गई। अहमदाबाद में छह, जबकि सूरत और वडोदरा में चार-चार लोगों की मौत हुई।
ALSO READ: सावधान! पानी में मिला Coronavirus, रिचर्स में सामने आई बड़ी बात
इस दौरान 9,302 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, इसके साथ ही राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 7,42,050 हो गई है। संक्रमण की दर 92.66 प्रतिशत हो गई है। गुजरात में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 49,082 है, जिसमें से 583 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

राज्य में अब तक 1,62,76,699 लोग कोविड रोधी टीके की खुराक ले चुके हैं। वहीं केन्द्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमन-दीव में कोरोनावायरस संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

प्रदेश के हर जिले में विकसित होगा एक प्रमुख गो आधारित उद्योग

अगला लेख