Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र से थोड़ी राहत की खबर, कोरोना संक्रमण का ग्राफ 50 हजार से नीचे गया, 567 लोगों की हुई मौत

Webdunia
सोमवार, 3 मई 2021 (23:18 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 48,621 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 47,71,022 तक पहुंच गई।महाराष्ट्र में पिछले 30 दिन की अवधि में सोमवार को पहली बार एक ही दिन में नए मामलों की संख्या 50,000 के आंकड़े से कम दर्ज की गई है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में कोविड-19 के 567 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 70,851 हो गई।महाराष्ट्र में अप्रैल में अधिकतर दिनों में संक्रमण के नए मामलों की संख्या करीब 60,000 के आसपास दर्ज की गई थी। संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार ने पांच अप्रैल से लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू की थीं, जिन्हें बाद में 15 मई तक विस्तार दिया गया है।

विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में सोमवार को 2,11,668 नमूनों की जांच के साथ ही अब तक 2,78,64,426 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इसके मुताबिक, सोमवार को 59,500 लोग संक्रमणमुक्त हुए, जिसके साथ ही अब तक 40,41,148 मरीज ठीक हो चुके हैं।

मुंबई में 2,662 नए मरीज : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार को मध्य मार्च के बाद सबसे कम 2662 नए मामले सामने आए, जबकि 78 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गई।

बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) के आंकड़ों के अनुसार इसके साथ ही महानगर में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,58,866 हो गई है जबकि 13,408 लोगों की इससे मौत हो चुकी है।शहर में गत 24 घंटे में बस 23,542 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। अब तक यहां 55,13,783 जांच की जा चुकी हैं।
ALSO READ: CoronaVirus : कोरोना काल में घर आ रहे हैं मेहमान तो इन बातों का रखें ख्याल
सोमवार को जो नए मामले सामने आए वो 17 मार्च के बाद सबसे कम रोजाना के मामले हैं। यहां 17 मार्च को 2377 मामले सामने आए थे। सामान्यत: सोमवार को सप्ताह के अन्य दिनों की तुलना में कम मामले सामने आते हैं, क्योंकि सप्ताहांत पर कोरोनावायरस जांच कम हो जाती है।
ALSO READ: CoronaVirus : घर से निकलें तो ये बातें ध्यान में रखें
रविवार को यहां कोविड-19 के 3672 नए मामले सामने आए थे और 79 मरीजों की जान चली गई थी। यहां मामले लगातार घट रहे हैं।बीएमसी के अनुसार, गत 24 घंटे में यहां 5,746 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।
ALSO READ: Coronavirus से निपटने के लिए कितना तैयार है आपका घर, जानिए 8 जरूरी बातें
इसके साथ ही महानगर में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 5,89,619 हो गई है।यहां इस समय 54,143 मरीज उपचाराधीन हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 89 हो गई है।महाराष्ट्र में उबरने की दर 84.7 फीसदी, जबकि मृत्यु दर 1.49 फीसदी है।

इस बीच, मुंबई में सोमवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 2,624 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही शहर में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,58,621 तक पहुंच गई।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मुंबई में कोविड-19 के 78 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 13,372 हो गई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aligarh first lock museum : अलीगढ़ में बनेगा देश का पहला 'ताला म्यूजियम', 10 हजार करोड़ के पार जाएगा ताला कारोबार!

हमसे तेल खरीदो या खुद लड़ना सीखो, ईरान युद्ध में साथ न देने वाले देशों पर भड़के Donald Trump

आखिर इस्फहान ही क्यों बना निशाना? 900KG बम से मची तबाही, डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया धमाके का वीडियो

FASTag Annual Pass 1 अप्रैल से महंगा: जानिए नई कीमत, फायदे और खरीदने का तरीका

Google Pixel 10a: फ्लैट डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर क्या मिड-रेंज बाजार में बना पाएगा खास जगह?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा! स्किल मिशन में 99 हजार ट्रेनिंग लक्ष्य तय, अब 30 दिन में खुलेंगे प्रशिक्षण केंद्र

यूपी फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट बनेगा ग्लोबल सुरक्षा कवच, AI और डीपफेक के खतरों पर लगेगा ब्रेक

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव, 26 अप्रैल को मतदान और 28 को नतीजे, आज से आचार संहिता लागू

चंड़ीगढ़ BJP Headquarters के बाहर धमाका, हैंड ग्रेनेड लेकर भागता दिखा संदिग्ध

योगी सरकार के निर्देश पर भूसा टेंडर में आई तेजी, कई जिलों में प्रक्रिया जारी

अगला लेख