Hanuman Chalisa

महाराष्‍ट्र को भारी पड़ा 'मार्च', 31 दिन में 6.5 लाख से ज्यादा मामले

Webdunia
गुरुवार, 1 अप्रैल 2021 (14:15 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में मार्च में कोरोनावायरस ने जमकर कहर ढाया। मार्च के 31 दिनों में कोविड-19 के 6,51,513 मामले आए जो पिछले 5 महीने में आए कुल मामलों का 88.23 प्रतिशत हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल एक अक्टूबर और 28 फरवरी 2021 के बीच कोरोना वायरस के 7,38,377 मामले सामने आए।

ALSO READ: मराठवाड़ा में हालात बेकाबू, कोरोना के रिकॉर्ड 5000 से ज्यादा मामले
आंकड़ों से पता चलता है कि पूर्व के महीनों की तुलना में मार्च 2021 में संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी मुख्य वजह यह है कि कोविड-19 से बचाव के संबंध में लोग उपयुक्त व्यवहार नहीं अपना रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कई लोगों ने उचित दूरी के नियमों का पालन नहीं किया और मास्क भी नहीं लगाए। जिससे संक्रमण के मामले बढ़े हैं।
 
राज्य कोविड-19 कार्यबल के एक सदस्य ने कहा कि मास्क नहीं पहनने वाले लोगों पर जुर्माना राशि बढ़ाने के बारे में राज्य के अधिकारियों और मंत्रियों के बीच कई बार चर्चा हुई। कुछ दबाव बनाया जा सकता था लेकिन सरकार निर्देशों का पालन करवाने के सख्ती नहीं करना चाहती।

ALSO READ: भारत में Coronavirus का डेथ 'मार्च', 5 हजार 830 की मौत
हालांकि, राज्य की एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि एक सीमा के बाद लोगों पर दबाव भी नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने कहा,  कि राज्य में श्रमिक वर्ग (कम आय समूह) काम पर जाना चाहता है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के साथ भी यही स्थिति है। ये श्रम आधारित क्षेत्र हैं और हम लोगों को यात्रा से नहीं रोक सकते।
 
एक अन्य स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि साफ-सफाई व्यवहार और जीवन-शैली से जुड़ा मामला है। कार्यस्थल या कार्यालय जाने पर हर समय हाथ धोने के लिए कहने पर लोग चिढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने देखा है कि लोग एक से तीन सप्ताह तक कोविड-19 के संबंध में उचित व्यवहार अपनाते हैं और इसके बाद ढिलाई बरतने लगते हैं। इसी वक्त संक्रमित होने का खतरा रहता है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने हाल में महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को एक पत्र में इसी तरह के कारणों का उल्लेख किया था। उन्होंने पृथक-वास संबंधी नियमों का पालन नहीं करने वाले मरीजों की निगरानी की जरूरत को भी रेखांकित किया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

नवीनतम

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में अचानक चली गोली, पीएसी जवान की कार्बाइन से 3 लोग घायल

ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम विदाई समारोह शुरू, ताबूत देख रो पड़े गालीबाफ और अराघची

LIVE: अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम से दूसरा जत्था रवाना

जर्मनी में बड़े टैक्स, श्रम और पेंशन सुधारों को मिली मंजूरी

Top News 4 July: राजस्थान-गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, E20 पेट्रोल पर हरदीप पुरी का खुलासा, फीफा वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया बाहर

अगला लेख