Dharma Sangrah

168 दिन बाद देश में 72,330 नए कोरोना मरीज, 116 दिन बाद 459 की मौत

Webdunia
गुरुवार, 1 अप्रैल 2021 (14:01 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 72,330 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,22,21,665 हो गई। इस वर्ष सामने आए संक्रमण के ये सर्वाधिक मामले हैं। इससे पहले 11 अक्टूबर 2020 को एक दिन में 74,383 नए मामले सामने आए थे।

ALSO READ: भारत में Coronavirus का डेथ 'मार्च', 5 हजार 830 की मौत
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी किए गए अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार, 459 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,62,927 हो गई। करीब 116 दिन बाद एक दिन में संक्रमण से मौत के इतने अधिक मामले सामने आए हैं।
 
आंकड़ों के अनुसार, पिछले 22 दिनों से लगातार बढ़ते नए मामलों के साथ ही उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 5,84,055 हो गई, जो कुल मामलों का 4.78 प्रतिशत है। इस साल 12 फरवरी को उपचाराधीन मरीजों की संख्या सबसे कम 1,35,926 थी, जो तब के कुल मामलों का 1.25 प्रतिशत थी।
 
देश में अभी तक कुल 1,14,74,683 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की दर 93.89 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है।

ALSO READ: रोहतक में 22 डॉक्‍टर कोरोना पॉजिटि‍व, इनमें से 14 को लग चुकी थी वैक्‍सीन!
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख रहे और 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार चले गए थे।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 31 मार्च तक 24,47,98,621 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 11,25,681 नमूनों की जांच बुधवार को की गई थी।
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से पिछले 24 घंटे में जिन 459 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 227, पंजाब के 55, छत्तीसगढ़ के 39, कर्नाटक के 26, तमिलनाडु के 19, केरल के 15, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के 11-11 लोग थे।
 
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से अभी तक कुल 1,62,927 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 54,649, तमिलनाडु के 12,719, कर्नाटक के 12,567, दिल्ली के 11,027, पश्चिम बंगाल के 10,329, उत्तर प्रदेश के 8,811, आंध्र प्रदेश के 7,217 और पंजाब के 6,868 लोग थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

ईरान पर हमले की तैयारी कर रहे ट्रंप को ब्रिटेन का बड़ा झटका, नहीं देगा RAF एयरबेस

LIVE: दिल्ली में 'AI महाकुंभ' का आज 5वां और अंतिम दिन

होली-धुलेंडी पर यात्रियों को बड़ी सौगात, GSRTC चलाएगा 1300 अतिरिक्त एसटी बसें, जानिए रूट और बुकिंग व्यवस्था

AI Impact Summit 2026 पर सियासी संग्राम: शशि थरूर ने की तारीफ, राहुल गांधी ने बताया था ‘PR शो’

फुटबॉल खेलते वक्त मैदान में गिरे शिलांग सांसद रिकी सिंग्कोन, 52 साल की उम्र में निधन

अगला लेख