dipawali
✕

Madhya Pradesh Coronavirus Update : 859 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 38157 तक पहुंची, 977 की मौत

Webdunia
शनिवार, 8 अगस्त 2020 (23:29 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 859 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 38,157 तक पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 15 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 977 हो गई है।

मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमण से भोपाल में चार, इंदौर में दो, देवास में दो और जबलपुर, खंडवा, सागर, भिण्ड, राजगढ़, छतरपुर, और सीहोर, में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कोरोनावायरस संक्रमण से सबसे अधिक 330 मौत इंदौर में हुई है। भोपाल में 211, उज्जैन में 75, सागर में 36, जबलपुर में 34, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 20 एवं खरगोन में 18 लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 184 नए मामले इंदौर जिले में आए हैं, जबकि भोपाल में 138, जबलपुर में 61, ग्वालियर में 35, मुरैना में 32, सिंगरौली में 32, कटनी में 31, रतलाम में 24 एवं बड़वानी में 22 नए मामले आए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 38,157 संक्रमितों में से अब तक 28,353 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 8,827 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि शनिवार को 732 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 3,084 कंटेनमेंट जोन हैं।

लॉकडाउन सख्ती से पालन के निर्देश : भोपाल में कलेक्टर अविनाश लवानिया द्वारा 144 में पूर्व में ही प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। लॉकडाउन के आदेश अगस्त माह के प्रति रविवार को लागू रहेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार आदेश में रविवार को प्रातः 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक कर्फ्यू लगाया है।

इस दिन कोई भी संस्थान, दुकान और अन्य सेवा प्रदाता संस्थान नहीं खुल सकेंगे। कोई भी व्यक्ति सड़क पर नहीं निकल सकेगा। होम डिलेवरी, पार्सल सेवाएं भी पूरी तरह बंद रहेंगी। दूध वितरण और न्यूज पेपर वितरण को सुबह 6 से 10 बजे तक छूट दी गई है।

होम आइसोलेशन की मॉनिटरिंग : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बिना लक्षण वाले ऐसे मरीज जिनके घर में इसके लिए व्यवस्था है तथा जो घर पर ही रहना चाहते हैं, उनके ‘होम आइसोलेशन’ के दौरान उनके उपचार एवं देखभाल की मॉनीटरिंग की अच्छी व्यवस्था करें तथा इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग गाइड लाइन तैयार कर प्रत्येक जिले को भिजवाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख