Biodata Maker

Rajasthan Coronavirus Update : राजस्थान में सामने आए 1171 नए मामले, 11 की मौत

Webdunia
शनिवार, 8 अगस्त 2020 (23:17 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण से शनिवार को 11 और मरीजों की मौत हुई जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 778 हो गई है। इसके साथ ही 1,171 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 51,328 हो गई जिनमें से 13,387 उपचाराधीन हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटे में राज्य में 11 और संक्रमितों को मौत हुई जिनमें कोटा में तीन, बारां में तीन, जयपुर में दो, बीकानेर में एक, प्रतापगढ़ में एक व उदयपुर में एक मरीज की मौत शामिल है।

इसके साथ ही राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 778 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 215 हो गई है जबकि जोधपुर में 85, भरतपुर में 57, अजमेर में 55, बीकानेर में 48, कोटा में 41, नागौर में 34, पाली में 31, अलवर में 23 और धौलपुर में 19 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 39 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

बीते चौबीस घंटे में सामने आए नए मामलों में पाली में 180, जोधपुर में 164, जयपुर में 103, अजमेर में 93, बीकानेर में 91, अलवर में 91, कोटा में 85 व भीलवाड़ा में 63 नए मामले शामिल हैं। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री को कोरोना : बाड़मेर जैसलमेर के सांसद केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। चौधरी ने स्वयं ट्वीट करके यह जानकारी दी है। उन्हें एम्स जोधपुर में भर्ती कराया गया है। चौधरी ने गत चार दिन में बाड़मेर व जैसलमेर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के पति का निधन : राजस्थान की पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रासिंह के पति नाहरसिंह का आज 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मूल रूप से जिले के पातुसरी गांव निवासी नाहरसिंह राजस्थान में इफ्को के जोनल हैड के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।  पिछले दिनों पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह और उनके पति एक साथ ही कोरोना पॉजिटिव आए थे।

दोनों का इलाज जयपुर के आरयूएचएस अस्पताल में किया जा रहा था, लेकिन दो दिन पहले ही नाहर सिंह को महात्मा गांधी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था। कोरोना पॉजिटिव होने के चलते उनका अंतिम संस्कार भी जयपुर में कोरोना गाइडलाइन के अनुसार ही किया गया। सुमित्रा सिंह जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती हैं।

6 करोड़ से अधिक का जुर्माना : कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू राजस्थान एपिडेमिक अध्यादेश के तहत अब तक 4 लाख 38 हजार से अधिक व्यक्तियों का चालान कर छह करोड़ 69 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूल किया जा चुका है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-अमेरिका में सुलह कराएगा पाकिस्तान? सऊदी अरब के रुख ने पलटी बाजी!

मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बातचीत, Strait of Hormuz में फंसे जहाजों का वीडियो देख दुनिया हैरान!

धर्म बदलते ही SC का दर्जा खत्म, मुस्लिम या ईसाई बनने पर क्यों छिन जाता है पुराना स्टेटस, क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने

क्या अमेरिका-इजराइल के खिलाफ ईरान के पास कोई सीक्रेट वार प्लान है?

अमेरिका-ईरान युद्ध में पाकिस्तान के फील्ड मार्शल मुनीर कैसे बने मध्यस्थ, भारत की डिप्लोमेसी कहां चूकी?

सभी देखें

नवीनतम

बहराइच में CM योगी का बड़ा ऐलान: 136 परिवारों को मिला अपना घर, अब 'भरतपुर' के नाम से जानी जाएगी नई कॉलोनी

CM डॉ. मोहन यादव ने जन्मदिन पर अन्नदाता का लिया आशीर्वाद, किसान के घर चारपाई पर बैठकर खाया खाना

कौशल विकास से तेज होगी उत्‍तर प्रदेश की आर्थिक रफ्तार, ट्रिलियन डॉलर लक्ष्य पर योगी सरकार का फोकस

अफगानिस्तान और पाकिस्तान से तत्काल युद्धविराम और स्थाई शांति की अपील

Israel Iran War video : USS अब्राहम लिंकन पर ईरान ने दागी Qader मिसाइल, इजराइल ने तेहरान के सबमरीन सेंटर को किया तबाह, ट्रंप का बड़ा फैसला- 2,000 सैनिक रवाना

अगला लेख