suvichar

ईद की खरीदारी में Lockdown का उल्लंघन, कश्मीर में कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध

Webdunia
बुधवार, 12 मई 2021 (12:53 IST)
श्रीनगर। कश्मीर में कई इलाकों में ईद से पहले लोगों का हुजूम उमड़ने के एक दिन बाद घाटी में बुधवार को कर्फ्यू समान प्रतिबंध लगा दिए गए। अधिकारियों ने केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में हुई अचानक वृद्धि को रोकने के लिए सही तरीके से लॉकडाउन सुनिश्चित किया है।
 
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने अहम मार्गों को सील कर दिया है और शहर में तथा अन्य जिला मुख्यालयों में अवरोधक लगा दिए हैं ताकि लोगों की अनावश्यक आवाजाही को रोका जा सके। बाजार बंद हैं और सार्वजनिक परिवहनों पर रोक है। केवल आवश्यक सेवाओं में कार्य कर रहे लोगों तथा आपातकालीन मामलों में ही आवाजाही की अनुमति है।
 
अधिकारियों ने बताया कि ईद की खरीदारी के लिए यहां शहर में कई स्थानों पर और घाटी के अन्य इलाकों में भीड़ जमा होने के मद्देनजर बुधवार को प्रतिबंध सख्त कर दिए गए। बाजार में उमड़ी भीड़ के चलते मंगलवार को व्यावसायिक केंद्र लाल चौक समेत शहर के कई हिस्सों में भारी ट्रैफिक जाम लग गया था।
 
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि को रोकने के लिए 29 अप्रैल को 11 जिलों में कर्फ्यू लगा दिया था जिसे अगले दिन 20 जिलों तक बढ़ा दिया गया। कर्फ्यू जो तीन मई को सुबह सात बजे समाप्त होना था उसे बडगाम और बारामूला के अलावा दो राजधानियों जम्मू और श्रीनगर में छह मई तक बढ़ा दिया गयाथा।
 
हालांकि, अधिकारियों ने कश्मीर घाटी के अन्य जिलों में भी प्रतिबंध पहले छह मई और फिर 10 मई तक बढ़ाने के आदेश दिए गए। ये पाबंदियां फिर 17 मई तक बढ़ा दी गईं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

क्या Russia से भारत ने तेल खरीदना कर दिया बंद, रूसी विदेश मंत्रालय का पहली बार आया बयान

गुजरात में CCE भर्ती में 1180 पदों की वृद्धि, अब कुल 6550 पदों पर होगी भर्ती

गुजरात में नवजात शिशुओं की सुरक्षा के लिए 11 नई 'नियोनेटल एंबुलेंस' शुरू

600 किमी रफ्तार वाली मैग्लेव में सफर करेंगे सीएम योगी

यमुना एक्सप्रेसवे पर बनेगा हाइपरस्केल डेटा सेंटर, यीडा क्षेत्र में 400 करोड़ का होगा निवेश

अगला लेख