dharma sangrah
✕

चीन के दालियान में Corona केस बढ़ने के बाद यूनिवर्सिटी में लॉकडाउन

Webdunia
सोमवार, 15 नवंबर 2021 (22:29 IST)
बीजिंग। चीन ने उत्तर-पश्चिमी शहर दालियान में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के मामले बढ़ने के बाद करीब विश्वविद्यालय के 1500 छात्रों को उनके छात्रवासों और होटलों में सीमित करने का निर्देश दिया गया है।

झुआंगे विश्वविद्यालय में संक्रमण के कई मामले सामने आने के बाद रविवार को यह आदेश जारी किया गया। सैकड़ों छात्रों को कुछ समय के लिए होटलों में ठहराया गया है, ताकि उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा सके। ये छात्र अब ऑनलाइन कक्षाएं ले रहे हैं और यहां तक कि भोजन भी अपने कमरों में कर रहे हैं।

चीन ने संक्रमण के खिलाफ शून्य-सहनशीलता की नीति अपना रखी है। लॉकडाउन इसका नवीनतम उदाहरण है। इसने लोगों के जीवन और उनकी आजीविका को बहुत प्रभावित किया है। नए दिशानिर्देशों के तहत बीजिंग में बुधवार से देश के अन्य हिस्सों से विमान, ट्रेन, बस या कार से आने वाले सभी लोगों को संक्रमित न होने की पुष्टि करने वाली जांच रिपोर्ट दिखानी होगी, जो जांच यात्रा से 48 घंटे के अंदर कराई गई हो।

चीन में अभी तक कोविड-19 के 98,315 मामले सामने आए हैं और 4,636 लोगों की मौत हुई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 32 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से दालियान में 25 मामले सामने आए।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

नवीनतम

CJP stir : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अवैध हिरासत पर रोक और मेट्रो-इंटरनेट सेवाएं बहाल करने के निर्देश, केंद्र सरकार को नोटिस

Weather Alert : अक्टूबर में भी बारिश का कहर, यूपी-बिहार समेत 21 राज्यों में अलर्ट, 75 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

CJP नेताओं की गिरफ्तारी और रिहाई पर दिल्ली पुलिस का बयान, किन धाराओं में हुई कार्रवाई? जानिए पूरी बात

नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में बाढ़ का अलर्ट, गांवों को खाली कराने के निर्देश, कई मकान और पुल बहे

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल, 1 अमेरिकी नागरिक भी शामिल

अगला लेख