dharma sangrah

Lockdown: 472 मजदूरों को पाकुड़ सीमा पर रोका, 14 दिनों के लिए किया आइसोलेट

Webdunia
मंगलवार, 31 मार्च 2020 (08:06 IST)
पाकुड़। कोरोना वायरस से जंग में भारत में 21 दिनों के लॉकडाउन के बाद भी मजदूरों का पलायन जारी है। पाकुड़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में सोमवार को प्रवासी मजदूरों एवं अन्य लोगों को लेकर पहुंचे वाहनों को महेशपुर और लिट्टीपाड़ा प्रखंडों की सीमा पर ही रोक दिया गया और इन बसों में आए 472 लोगों की जांच के बाद उन्हें पृथक केंद्रों में भेज दिया गया।

पाकुड़ के उपायुक्त दिलीप चौधरी ने बताया कि बाहर से आए इन सभी 472 प्रवासी मजदूरों एवं अन्य लोगों को जांच के बाद इन प्रखंडों में बनाए गए पृथक केंद्रों में रखा गया है। उन्होंने बताया कि अगले 14 दिन तक स्वस्थ रहने के बाद ही उन्हें उनके घरों के लिए रवाना किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दोनों ही स्थानों पर संबंधित थाने की पुलिस ने बिस्कुट एवं पानी उपलब्ध कराया और जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री दाल_भात केंद्र के जरिए उनके भोजन की व्यवस्था की है।

उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने रविवार देर शाम को ही सभी वरीय पदाधिकारियों और प्रखंडों के बीडीओ तथा सीओ आदि को जिले की सभी सीमाओं को सील करने का निर्देश दिया था ताकि बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों और अन्य लोगों का जिले में प्रवेश न हो सके।

इस बीच लोहरदगा से मिली सूचना के अनुसार लोहरदगा जिले में बंद का पालन किया जा रहा है। लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसके लिए राशन की दुकानें, दवा की दुकानें, गैस एजेंसियां, दूध की दुकानें और बैंक खुले हुए हैं।

लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि लोहरदगा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भोजन की व्यवस्था की गई है, जहां आकर जरूरतमंद लोग भोजन कर सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नवीनतम

ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मेंं युवा वोटर्स को पार्टी से जोड़ने और मिशन 2028 की बनेगी रणनीति

नेपाल की ग्लेशियर बाढ़ ने बजाई कश्मीर के लिए खतरे की घंटी, बढ़ती ग्लेशियल झीलें बन सकती हैं तबाही की वजह

नक्सल प्रभावित रहे ग्राम बोंदारी में विकास की नई सुबह, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ग्रामीणों से किया संवाद

राहुल गांधी का BJP-RSS पर सीधा हमला, 'शुद्धीकरण' को बताया आधुनिक छुआछूत, PM से FIR दर्ज कराने की मांग

कैसे उत्तर प्रदेश सरकार ने संजोया मेजर ध्यानचंद से जुड़ी यादों को

अगला लेख