Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Lockdown 4.0 : 31 मई तक बंद रहेगी दिल्ली मेट्रो

हमें फॉलो करें Lockdown 4.0  : 31 मई तक बंद रहेगी दिल्ली मेट्रो
, रविवार, 17 मई 2020 (23:06 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने रविवार को कहा कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने के मद्देनजर मेट्रो सेवाएं यात्रियों के लिए 31 मई तक बंद रहेंगी।
 
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने देशव्यापी लॉकडाउन की अवधि को 31 मई तक बढ़ाए जाने की रविवार को घोषणा की।
 
एनडीएमए ने एक आदेश में कहा कि कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन उपायों को और 14 दिन के लिए लागू किए जाने की जरूरत है।
 
डीएमआरसी ने एक ट्वीट में कहा कि सरकार द्वारा लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने के मद्देनजर मेट्रो सेवाएं यात्रियों के लिए 31 मई तक बंद रहेंगी। हमारी हेल्पलाइन सेवा 155370 भी उपलब्ध नहीं होगी। आप हम तक helpline@dmrc.org पर पहुंच सकते हैं। गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन 4.0 की गाइडलाइन भी जारी की।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूर की मौत पर 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद