dharma sangrah
✕

Mask Mandatory: कोरोना के खतरों को देखते हुए केरल में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य

Webdunia
मंगलवार, 17 जनवरी 2023 (00:13 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल सरकार ने सभी सार्वजनिक स्थानों, कार्यस्थलों और सभाओं में लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। केरल सरकार ने 12 जनवरी के अपने आदेश में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने की खातिर प्रभावी उपाय करने का भी निर्देश दिया है।
ALSO READ: Ayodhya : राम मंदिर पर आतंकी हमले का अलर्ट, हिन्दू नेता भी थे निशाने पर, मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाई
इसके अलावा, सरकार ने दुकानों, थिएटरों और विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजकों को वायरस से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हाथ धोने और सैनिटाइजर की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया।
 
देशभर में कोविड-19 मामलों में वृद्धि होने की आशंका के बीच जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्देश 12 जनवरी, 2023 से 30 दिनों की अवधि के लिए राज्य के सभी हिस्सों में लागू रहेगा।
 
एक्सबीबी.1.5 वैरिएंट के 26 मामले : देश में कोविड-19 के एक्सबीबी.1.5 स्वरूप से संक्रमण के मामले बढ़कर 26 हो गए हैं। कोरोनावायरस का यही स्वरूप अमेरिका में संक्रमण के बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार है। इंडिया सार्स-कोव-2- जीनोमिक्स कन्सोर्टियम (आईएनएसएसीओजी) ने कहा कि एक्सबीबी.1.5 के मामले दिल्ली, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल समेत देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मिले हैं। यही वायरस चीन मे कहर बरपा रहा है। भाषा Edited by Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट को घेरा

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

अगला लेख