Publish Date: Mon, 20 Sep 2021 (21:05 IST)
Updated Date: Mon, 20 Sep 2021 (21:08 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 संक्रमण के 15,692 नए मामले सामने आए, जबकि संक्रमण से प्रदेश में 92 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 45,24,185, जबकि मरने वालों की संख्या 23,683 हो गई है।
एक सरकारी बयान में यहां कहा गया है कि प्रदेश में संक्रमण से ठीक होने वाले लेागों की संख्या 22,223 थी, जिसके बाद में राज्य में अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की संख्या 43,32,897 पर पहुंच चुकी है।
बयान में कहा गया है कि प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,67,008 है। बयान में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में कुल 89,722 नमूनों की जांच की गई है। इसमें कहा गया है कि नए मामलों में 64 संक्रमित स्वास्थ्यकर्मी हैं।(भाषा)