कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा 8 महीने में दूसरी बार कोरोना संक्रमित

Webdunia
शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021 (15:30 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह आठ महीने में दूसरी बार कोविड-19 से ग्रस्त हुए हैं। येदियुरप्पा (78) को इससे पहले 2 अगस्त, 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘हल्के बुखार के बाद आज मेरी कोविड-19 की रिपोर्ट में संक्रमण का पता चला है। मैं ठीक हूं, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं।‘ मुख्यमंत्री ने हाल ही में अपने संपर्क में आए सभी लोगों से ध्यान रखने और पृथक-वास में जाने को कहा।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री को बुखार की शिकायत थी तो वह सामान्य जांच के लिए रमैया अस्पताल गए थे जहां उनकी कोविड जांच की गई। उनकी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद अब उन्हें मनिपाल अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। येदियुरप्पा पिछले साल भी संक्रमित होने के बाद नौ दिन तक मनिपाल अस्पताल में भर्ती रहे थे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने तेज बुखार और थकान के बाद बृहस्पतिवार को बेलगावी में उपचुनाव प्रचार के लिए निर्धारित अपना दौरा छोटा कर दिया था।

इससे पहले आज उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर और शीर्ष अधिकारियों के साथ करीब डेढ़ घंटे तक राज्य में कोविड-19 के हालात पर आपातकालीन बैठक की अध्यक्षता की थी और मीडिया को भी संबोधित किया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर होगी शुरू, चीन के साथ विमान सेवा पर भी बनी सहमति

Gold Rate : सोना क्‍या और बढ़ेगा, कहां तक जाएगा, अभी खरीदना कितना सही, जानिए सवालों के जवाब

Indian Economy : भारतीय अर्थव्यवस्था 3 साल में जर्मनी और जापान को छोड़ देगी पीछे, नीति आयोग के सीईओ ने जताया अनुमान

Gold : तमिलनाडु के 21 मंदिरों ने क्यों पिघला दिया 1,000 किलो सोना

SC की इस टिप्‍पणी पर भड़के उपराष्‍ट्रपति धनखड़, बोले- अदालतें आदेश नहीं दे सकतीं, यह लोकतंत्र के खिलाफ

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल मालदा के लिए रवाना हुए, मुर्शिदाबाद भी जाने की उम्मीद

कांग्रेस का सवाल, क्या अमेरिका के साथ छात्र वीजा के मुद्दे को उठाएंगे विदेश मंत्री?

सीलमपुर में 17 साल के कुणाल की हत्या पर बवाल, भारी सुरक्षाबल तैनात

अमेरिका ने WTO को बताया, क्या लगाया इस्पात और एल्यूमिनियम पर शुल्क?

मौसम के 2 रंग, कहीं भीषण गर्मी की मार, कहीं बारिश के साथ चली धूल भरी आंधी

अगला लेख
More