dharma sangrah
✕

भारत के 10 शहरों से ग्राउंड रिपोर्ट, जानिए Janta Curfew की कहानी, तस्वीरों की जुबानी

Webdunia
रविवार, 22 मार्च 2020 (13:11 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर रविवार को देशवासियों ने कोरोना के खिलाफ जंग छेड़ दी। लोगों ने आज खुद को घरों में कैद कर लिया। इस दौरान सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दिया। देशभर से ग्राउंड रिपोर्ट....

दिल्ली : प्रधानमंत्री की अपील पर दिल्ली वासियों ने आज खुद को घरों में लॉकडाउन कर लिया। सड़कों पर इक्के दुक्के लोग दिखाई दिए जिन्हें सुरक्षाकर्मियों ने समझाकर कर घरों की ओर रवाना कर दिया। कुछ पुलिसकर्मी लोगों के हाथ में गुलाब के फुल देकर घर जाने की अपील करते दिखाई दिए।  
 
मुंबई : कभी न सोने और कभी न रुकने के लिए जानी जाने वाली मायानगरी मुंबई की सड़कें रविवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित ‘जनता कर्फ्यू’ के मद्देनजर सुनसान रहीं और सार्वजिक स्थलों पर सन्नाटा रहा। शहर में रविवार को सार्वजनिक परिवहन सुविधा में कटौती की गई है। शहर में रविवार को मुंबई मेट्रो और मुंबई मोनोरेल का परिचालन निलंबित।
 

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित तमाम शहरों में रविवार सुबह सात बजे से जनता कर्फ्यू शुरू हो गया और सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखा। राजधानी लखनऊ में आमतौर पर व्यस्त रहने वाले हजरतगंज, आलमबाग, गोमती नगर, अलीगंज और अमीनाबाद जैसे इलाकों में दुकानें पूरी तरह बंद रहीं और सड़कों पर सिवाय पुलिस बलों के वाहनों के अन्य वाहन नजर नहीं आये। अत्यावश्यक कार्य से निकलने वाले इक्का-दुक्का लोगों को पुलिसकर्मी समझाते नजर आए कि वे घरों में ही बंद रहें और बाहर ना निकलें।
 
नोएडा : कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आहूत ‘जनता कर्फ्यू’ के मद्देनजर नोएडा में रविवार सुबह सड़कें सुनसान रहीं। जनता कर्फ्यू के कारण एनएमआरसी ने एक्वा मेट्रो लाइन बंद करने की घोषणा की है। दिल्ली मेट्रो रेल ने भी रविवार को अपनी सेवाएं बंद करने की घोषणा की है। सुबह 7 बजे तक कुछ लोग सड़कों पर दिखाई दिए, लेकिन इसके बाद नोएडा की सड़कें सूनी हो गईं। कुछ इक्का-दुक्का लोग सड़कों पर दिखाई दिए लेकिन उन्हें भी पुलिसकर्मियों ने समझा-बुझाकर कर घर वापस भेज दिया।
 
भोपाल : कोरोना से जंग लड़ने के लिए जनता कर्फ्यू का भोपाल में खासा असर देखने को मिल रहा है। भोपाल के सभी प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है आम दिनों में लोगों से गुलजार रहने वाले न्यू मार्केट इलाके में सड़कें सूनी नजर आ रही है लोगों स्वेच्छा से अपने घरों से बाहर नहीं निकले है। जनता कर्फ्यू के दौरान सड़क पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी ही सड़कों पर नजर आ रहे हैं। वहीं नगर निगम का अमला भी सड़क सक्रिय है और बड़े पैमाने पर शहर को सेनिटाइज करने का अभियान चलाया है।
 
जबलपुर : जबलपुर में चार कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने शहर को पूरी तरह पहले से ही लॉकडाउन कर रखा है। वहीं आज जनता कर्फ्यू के दौरान सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। जिला प्रशासन ने शहर की सीमाओं को सील करते हुए यात्री बसों की एंट्री पर पहले से ही बैन लगा दिया।
 
इंदौर : कोरोना से लड़ने के लिए देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर ने बनाया विशेष प्लान। नगर निगम द्वारा 100 सीकर मशीन, ड्रोन व 4 ट्रेक्टरों की मदद से सोडियम हाइपो क्लोराइड के साथ ही बायोक्लीन साल्यूशन का छिड़काव। सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक होगा छिड़काव, यह दवा हर्बल है और इसका कोई नुकसान नहीं। 

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी जनता कर्फ्यू का असर साफ तौर पर दिख रहा है और सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। मंदिरों पर भी लगे ताले। 
 
कानपुर : जनता कर्फ्यू को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को कानपुर से कोरन वायरस से बचाव को लेकर भारी समर्थन मिल रहा है और सभी लोग प्रधानमंत्री मोदी के आवाहन पर अपने-अपने घरों में बैठकर पूजा-पाठ अर्चना इत्यादि करने में लगे हुए हैं। 

हैदराबाद : हैदराबाद और तेलंगाना के अन्य हिस्सों में सड़कें रविवार को सूनी पड़ी रहीं और लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रस्तावित ‘जनता कर्फ्यू’ को पुरजोर समर्थन दिया। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने 22 मार्च सुबह छह बजे से 24 घंटे का स्वैच्छिक कर्फ्यू लगाने का आह्वान किया था जिसके बाद रविवार सुबह से शहर और राज्य भर में लोग घरों के भीतर ही रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

नवीनतम

इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी मोहन सरकार, सॉलिसिटर जनरल से CM की मुलाकात

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

दीवाली तक UPI पर नहीं लगेगा MDR, NPCI का बड़ा फैसला

12 घंटे का बंद और कटे सिर पर 48 घंटे का अल्टीमेटम! मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग, जानिए क्या हैं हालात?

अगला लेख