biodatamaker
✕

'जनता कर्फ्यू' की मध्यप्रदेश के इंदौर सहित कई शहरों में खुलेआम उड़ी धज्जियां, शराब की दुकानें चालू

Webdunia
रविवार, 22 मार्च 2020 (12:38 IST)
मुंबई। जनता कर्फ्यू को पूरे देश में समर्थन मिल रहा है, लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं, लेकिन देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर से शर्मसार करने वाली खबर आ रही है। इंदौर में पूरी तरह से लॉकडाउन की स्थिति के बीच कुछ जगहों पर शराब की दुकानें खुली हैं, और लोग पूरी बेशर्मी के साथ धड़ल्ले से शराब की बोतलें खरीद रहे हैं। मतलब संकट के इस समय में भी शराब पीने वालों की चांदी हो रही है।
 
वेबदुनिया के प्रतिनिधि ने लापरवाही के इन दृश्यों को अपने कैमरे में कैद किया है। वेबदुनिया संवाददाता ने देखा कि शराब के दुकानदार भी बेखौफ होकर शराब की बिक्री कर रहे हैं। पूरे देश मे जब कर्फ्यू की स्थिति है, शहरों में दवाई का छिड़काव हो रहा है और लगभग सभी छोटे बड़े प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद हो चुके हैं। ऐसे में इंदौर शहर में शराब की दुकानों का खुलना चोंकाने वाली और प्रशासन की लापरवाही ख़बर है।
 
बता दें कि शहर के परदेशी पूरा और महू नाका समेत कई स्थानों पर शराब की दुकानें खुली नज़र आ रही हैं।
 
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि प्रशासन शराब की दुकानों को बंद कराने के मामले में लाचार नज़र आ रहा है। आला अधिकारियों का कहना है कि उन्हें अब तक शराब दुकानों को बंद कराने को लेकर कोई निर्देश नहीं मिले हैं।
 
ऐसे में सवाल यह है कि प्रधानमंत्री मोदी की अपील को भी महत्व नहीं दिया जा रहा है। जब पीएम की अपील पर सभी प्रतिष्ठानों को स्वेच्छा से बंद किया गया है तो फिर शराब की दुकानें लोगों के लिए खतरा क्यों बनी बैठी हैं।
 
इंदौर के कलेक्टर लोकेश जाटव ने कहा कि अभी निर्देश नहीं मिले, अभी हमने शहर के अहाते, बार, क्लब्स और पब्स बंद करवाएं हैं। अब तक हमें शराब दुकानों के बंद करने के बारे में कोई आदेश नहीं मिले हैं। लेकिन आगे लॉक डॉउन के अवधि बढ़ती है तो इन पर भी उचित और नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

सभी देखें

नवीनतम

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

दोस्त से मिलने निकली 13 साल की लड़की, आधी रात मां को भेजा मैसेज- मैं खतरे में हूं, किडनैप्‍ड और गैंग रेप के आरोप

भोपाल में 5 मासूमों के साथ रेप मामले में प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद की सजा

चुनाव आयोग की भाषा पर माफी: संवैधानिक संस्था का संवाद इतना तीखा क्यों?

16,800 करोड़ का गुप्त खाता और खाड़ी देशों का पावर गेम : ट्रंप के दामाद जारेड कुशनर के आईफोन हैक में बड़ा खुलासा!

अगला लेख