Hanuman Chalisa

Indore Unlock Guideline : इंदौर में ज्यादा प्रतिबंध, धार्मिक स्थल बंद, विवाह की अनुमति नहीं, 2 दिन सख्त Lockdown

Webdunia
सोमवार, 31 मई 2021 (21:00 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश सरकार ने 1 जून से राज्य में गतिविधियों की शुरुआत करने की घोषणा कर दी है, वहीं इंदौर प्रशासन ने अन्य शहरों की तुलना में ज्यादा प्रतिबंध लगाए हैं। जिला प्रशासन द्वारा आदेश के मुताबिक शहर में 15 जून तक शादियों की अनुमति नहीं होगी, वहीं धार्मिक स्थल नहीं खुलेंगे। शुक्रवार को रात 10 बजे से सोमवार 8 बजे तक पूर्व की तरह ही कर्फ्यू जारी रहेगा। 
ALSO READ: Unlcok Guideline:भोपाल में वीकेंड कर्फ्यू,बाजार रहेंगे बंद,शादी के लिए गेस्ट के नाम के साथ लेनी होगी परमिशन
इसके साथ ही इंदौर किराना एवं ग्रोसरी की दुकानें दोपहर 12 बजे तक (सोमवार से शुक्रवार) खुली रह सकेंगी, वहीं सियागंज, छावनी, मल्हारगंज, मालवा मिल की थोक दुकानें सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, बुधवार और शुक्रवार) सुबह 8 से सायं 5 बजे तक खुली रह सकेंगी। इन दुकानों पर ग्राहकों का आना-जाना प्रतिबंधित होगा, लेकिन ये फोन से ऑर्डर लेकर वाहनों से माल सप्लाई कर सकेंगे। 
ALSO READ: मध्यप्रदेश में 15 जून तक कोरोना कर्फ्यू,कर्फ्यू में क्या रहेगा खुला,क्या रहेगा बंद,पढ़ें पूरी गाइडलाइन
इसके साथ ही सब्जी ठेलों के माध्यम से बेची जा सकेगी। चोइथराम सब्जी-फल मंडी एवं निरंजनपुर फल-सब्जी मंडी बंद रहेगी। सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8 बजे से सायं 5 बजे फल-सब्जी का विक्रय किया जा सकेगा। हाट-बाजार नहीं लगाए जा सकेंगे। किसी भी व्यावसायिक दुकानों में एकसाथ 6 से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं हो सकेंगे। 
चश्मे की दुकान, आटा चक्की, खाद-बीज, कृषि यंत्र, कीटनाशक, सीमेंट, सरिया, रेत-गिट्‍टी, सेनेटरी, इलेक्ट्रिकल्स, हार्डवेयर, बिजली इक्युपमेंट, वाहन रिपेयरिंग, सर्विस सेंटर, दोपहिया वाहन एवं साइकिल रिपेयरिंग आदि दुकानें सुबह 8 बजे से सायं 5 बजे तक खुली रह सकेंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में ममता सरकार पर भड़के राहुल गांधी, कार्यकर्ता की हत्‍या पर बोले- TMC का चल रहा गुंडा राज, नहीं झुकेगी कांग्रेस...

दबाव में नहीं आएगा तेहरान, धमकियों के आगे नहीं झुकेगा, अमेरिका से वार्ता पर बोले ईरानी राष्ट्रपति

विरोध के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, विवाद पर दी यह सफाई,जानिए क्‍या है मामला?

पवन खेड़ा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती, क्‍या बच पाएंगे गिरफ्तारी से?

डोनाल्ड ट्रंप पर हमला? 4 बार मौत को दे चुके हैं मात, कौन था हमलावर, ईरान का हाथ या फिर और कोई चाल, क्या बोली सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

नवीनतम

योगी का 'सिंघम' पहुंचा बंगाल, जानिए कौन हैं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय पाल शर्मा?

क्यों चर्चा में हैं यूपी के IPS अजयपाल शर्मा? पश्चिम बंगाल में वीडियो वायरल होने पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

पटियाला में रेलवे ट्रैक पर धमाका, कई टुकड़ों में मिला शव, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

मध्यप्रदेश में UCC लागू करने के लिए आगे बढ़ी मोहन सरकार, उच्चस्तरीय समिति का किया गठन, जानें क्या करेगी कमेटी?

Weather Forecast : तपती लू से राहत के आसार, कई राज्यों में होगी प्री मानसून बारिश

अगला लेख