Hanuman Chalisa

#IndoreDefeatsCorona : जज्बा भी है, जुनून भी है, कोरोना से इस तरह जीतेगा इंदौर...

Webdunia
शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020 (11:41 IST)
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भले ही कोरोना (Corona) संक्रमित लोगों का आंकड़ा 1000 के पार पहुंच गया है, लेकिन यहां पुलिस, प्रशासन से लेकर स्थानीय लोगों का आत्मविश्वास बताता है कि इंदौर कोरोना को हराकर ही दम लेगा। दरअसल, इंदौर की फिजां में जज्बा है, जुनून है और सबसे ऊपर है बलिदान की भावना।
 
कोरोना महामारी की इस जंग में पुलिसकर्मी ठीक उसी तरह काम कर रहे हैं, जिस तरह सीमा पर एक सैनिक काम करता है। हर पल चौकन्ना, हर पल शहादत के लिए तैयार। इसका उदाहरण जूनी इंदौर थाने के टीआई देवेन्द्र चंद्रवंशी हैं, जिन्होंने फर्ज के लिए, इंदौर की जनता के लिए खुद को कुर्बान कर दिया है।
 
प्रशासन और निगम के अधिकारी भी लगातार काम कर इस खतरनाक वायरस का मुकाबला करने में जुटे हैं। मेडिकल स्टाफ जिस तरह काम कर रहा है, उनके समर्पण को शब्दों की सीमा में नहीं बांधा जा सकता है। डॉक्टर से लेकर हर छोटा-बड़ा स्वास्थ्यकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की दिन-रात सेवा में जुटा है। शहर की सामाजिक संस्थाएं भी संकट की इस घड़ी में खुलकर मदद के लिए सामने आई हैं।
 
इंदौरियों को भी इस बात का पूरा भरोसा है कि कोरोना के खिलाफ इस जंग में वे जीत की इबारत जरूर लिखेंगे। ट्‍विटर पर ट्रेंड हो रहा #IndoreDefeatsCorona भी इसी का संकेत दे रहा है। इस पर 45000 से ज्यादा ट्वीट हुआ है। 
 
विशाल सिंह ने लिखा वह दूर नहीं जब इंदौर इस चाइनीस वायरस को हराने में भी नंबर वन होगा। रजत असोरिया ने लिखा- इंदौर लड़ रहा है और हम जीतेंगे। ऋषि मिश्रा ने पुलिसकर्मियों का फोटो ट्‍वीट करते हुए लिखा कि हर परिस्थिति में पुलिस हमारे लिए खड़ी रहती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

कर्नाटक में NDA को बड़ा झटका! भाजपा-JDS में हुई भारी 'क्रॉस वोटिंग', डीके शिवकुमार के चक्रव्यूह में फंसी BJP

नीट विवाद के बीच 11 छात्रों ने की खुदकुशी, अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, 1 करोड़ मुआवजे की मांग

महाकाल में फिर VIP दर्शन पर विवाद, अक्षय आनंद ने गर्भगृह में ली फोटो, आम श्रद्धालु कतार में, सांसद फिरोजिया ने उठाए सवाल

सपा में बड़ी टूट का फिर दावा, राजभर बोले- शिवपाल संभालेंगे कमान, रामगोपाल बनेंगे 'प्राइमरी के मास्टर'

भीषण गर्मी से बचने के लिए मुंबई में लोग सी-बीच पर सोने को मजबूर, IMD ने बताया कब मिलेगी राहत?

अगला लेख