Hanuman Chalisa

मरीज बढ़े, इंदौर में कोरोना को लेकर नई गाइड लाइन जारी

Webdunia
सोमवार, 23 नवंबर 2020 (16:43 IST)
इंदौर जिला प्रशासन ने कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों के बीच शादी-विवाह और बाजार खुलने के समय को लेकर नई गाइड लाइन जारी की है।

कोरोना संक्रमण बढ़ने और रोजाना 500 से ज्यादा मरीजों के आने के बाद सोमवार को कलेक्टर मनीष सिंह ने कुछ प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक शादी, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों में 250 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। हालांकि आदेश में यह भी कहा गया है कि विवाह के लिए अलग से अनुमति की जरूरत नहीं होगी।

जिलाधीश कलेक्टर मनीष सिंह के आदेश के मुताबिक शादी आदि समारोह के लिए संबंधित थाने में आवेदन देकर पावती लेना होगी। यही अनुमति होगी। इसके आधार पर ही टेंट और कैटरिंग वाले व्यवस्था करेंगे। बारात में अधिकतम 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। बैंड-बाजे वालों की संख्या इनके अलावा रहेगी।

प्रशासन के मुताबिक रात 10 बजे तक ही शादी के आयोजन की अनुमति होगी। उसके बाद कैटरिंग, टेंट या आयोजकों को आने-जाने की अनुमति होगी, लेकिन आयोजन 10 बजे आवश्यक रूप से खत्म करना होगा। इसके साथ ही शवयात्रा, उठावने और जनाजे में भी अधिकतम 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे।

प्रशासन ने कहा है कि दुकानें सुबह 6 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक ही खुली रखी जा सकेंगी। मास्क न पहनने पर 100 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। आयोजकों को कोविड गाइडलाइन का पालन आवश्यक रूप से करना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी-ट्रंप की 'हॉटलाइन' पर मस्क के 'लॉग-इन' पर सवाल, कूटनीति या बिजनेस डील?

देश की राजनीति में बढ़ने जा रहा मध्यप्रदेश का कद, नितिन नबीन की टीम में किन नेताओं को मिल सकता है मौका?

ईरान के बुशहर परमाणु संयंत्र पर इजराइल का हमला, IAEA ने दी बड़ी चेतावनी

ईरान युद्ध का असर: खाड़ी देशों से आने वाले पैसे पर संकट, भारत को लग सकता है बड़ा झटका

नहीं मान रहा ईरान, अमेरिकी जहाज पर किया हमला, क्‍या और तेज होगी जंग?

सभी देखें

नवीनतम

US-Iran Conflict : ईरान के साथ महायुद्ध की तैयारी? समंदर में उतरा अमेरिका का सबसे घातक युद्धपोत USS Tripoli, 3500 कमांडो तैनात

यूपी के उज्ज्वल भविष्य का लॉन्चपैड बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट : योगी आदित्यनाथ

बंगाल में ममता बनर्जी पर बरसे अमित शाह, बोले- विक्ट्रिम कार्ड खेलती हैं, कभी टूट जाता पैर, कभी बांध लेतीं पट्टी...

दिग्गज बोले, जेवर बना यूपी का गहना, वैश्विक हब बनने की ओर अग्रसर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

PM मोदी ने की सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात, जानिए पश्चिम एशिया को लेकर क्‍या हुई चर्चा?

अगला लेख