Hanuman Chalisa

इंदौर में Corona रिटर्न्स का दौर जारी, मिले 214 नए पॉजिटिव

Webdunia
रविवार, 16 अगस्त 2020 (01:31 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में कोरोनावायरस प्रकोप बढ़ता जा रहा है।  अनलॉक होने के बाद कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। 15 जुलाई के बाद पॉजिटिव मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को 214 नए पॉजिटिव मामले सामने आए।

अब पॉश इलाकों से भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा रिपोर्ट में जिले के 19 नए क्षेत्रों में यह वायरस पहुंच गया है। शनिवार देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक कुल संक्रमितों की संख्या 9804 हो चुकी है। कोरोनावायरस से अब तक 342 लोगों की मौत हो गई है।
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया के अनुसार शनिवार को 3855 सेंपल टेस्ट किए गए जिसमें 214 के पॉजिटिव की पुष्टि हुई। नए मरीजों को मिलाकर कुल संक्रमितों की संख्या 9804 हो गई है। अभी तक 1 लाख 75 हजार 649 कोरोना सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। 3184 मरीजों का उपचार चल रहा है। कुल 6278 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इंदौर में बाजार खुलने के बाद कोरोना रिटर्न्स का खतरा मंडरा रहा है।  
 
सीरो सर्वे से कतरा रहे हैं लोग : एंटीबॉडी जांचने के लिए शहर में शुरू हुए सीरो सर्वे में कई इलाकों में स्टाफ को सैंपल लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि लोग राजी नहीं हो रहे। अपेक्षित सैंपल नहीं आने पर स्वास्थ्य विभाग ने 12 नर्स व कर्मचारियों को नोटिस थमा दिया है। इससे स्टाफ में नाराजगी है। स्टाफ का कहना है कि लोग सैंपल देने को तैयार नहीं होते तो जबर्दस्ती कैसे करें। खजराना जैसे क्षेत्र में तो टीम के पहुंचते ही दर्जनों लोग इकट्‌ठा होकर घेर लेते हैं। गलत पते दर्ज होने से भी परेशानी आ रही है।
 
सहयोग से सुरक्षा अभियान की शुरुआत : 15 अगस्त से राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा 'सहयोग से सुरक्षा अभियान' शुरू किया है। इस अभियान की मुख्य थीम 'सहयोग और समर्थन से ही विजय-कोरोना समाप्ति का दृढ़ निश्चय' है। इस अभियान के तहत कोरोना संक्रमण के साथ ही जीवन जीने की आदत के संबंध में नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। अभियान विभिन्न शासकीय विभागों, स्वंयसेवी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों की व्यापक जनभागीदारी से संचालित होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

TMC में बड़ा सियासी भूचाल: बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया, अभिषेक सस्पेंड

फिर से भारतीय छात्रों की पसंद क्यों बनी सिविल इंजीनियरिंग?

Top News : लखनऊ अग्निकांड पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 22 राज्यों में बारिश, ममता को बड़ा झटका

अगला लेख