Publish Date: Sat, 15 Aug 2020 (11:54 IST)
Updated Date: Sat, 15 Aug 2020 (11:57 IST)
इंदौर। कोविड-19 से बचाव के उपायों के साथ यहां शनिवार को देश का 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
इस मौके पर शहर का मुख्य समारोह कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित किया गया। इसमें जिलाधिकारी मनीष सिंह ने तिरंगा फहराया।
कोविड-19 के प्रकोप के कारण शहर में सीमित और सादे स्वरूप में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इंदौर जिले में अब तक इस महामारी के कुल 9,590 मरीज मिले हैं। इनमें से 342 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है, जबकि 6,246 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। (भाषा)