Hanuman Chalisa

Covid-19 : 27 मरीज मिलने के बाद इंदौर के हातोद कस्बे में अनिश्चितकाल के लिए लॉकडाउन

Webdunia
मंगलवार, 7 जुलाई 2020 (22:54 IST)
इंदौर। देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर के हातोद कस्बे में इस महामारी के 27 मरीज मिलने के बाद मंगलवार को प्रशासन ने वहां अनिश्चितकाल के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया।
 
अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर हातोद के भोई मोहल्ले में कोरोनावायरस संक्रमण के 27 मरीज मिले हैं। इसके बाद करीब 10,000 की आबादी वाले इस कस्बे में आगामी आदेश तक लॉकडाउन लागू कर दिया गया है।
 
हातोद थाने के प्रभारी अनिलसिंह चौहान ने बताया कि प्रशासन के लॉकडाउन के आदेश के मद्देनजर कस्बे में बगैर जायज वजह के लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
 
उन्होंने बताया कि हातोद के बाजार कोविड-19 से बचाव की सावधानी के तौर पर पहले ही बंद करा दिए गए थे।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक समूचे इंदौर जिले में अब तक इस महामारी के कुल 4,954 मरीज मिले हैं। इनमें से 249 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है जबकि 3,838 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

महाकाल में फिर VIP दर्शन पर विवाद, अक्षय आनंद ने गर्भगृह में ली फोटो, आम श्रद्धालु कतार में, सांसद फिरोजिया ने उठाए सवाल

भीषण गर्मी से बचने के लिए मुंबई में लोग सी-बीच पर सोने को मजबूर, IMD ने बताया कब मिलेगी राहत?

विश्व योग दिवस पर गुजरात रचेगा इतिहास, 1.25 करोड़ से ज्‍यादा नागरिक करेंगे योगाभ्यास

'ट्रंप ही इजरायल के आखिरी ताकतवर दोस्त' : अमेरिका-ईरान डील के बाद जेडी वेंस ने नेतन्याहू को सुनाई खरी-खरी

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का खुला चैलेंज: सबूत है तो SIT को दो, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा

अगला लेख